Reasons Jey Uso Dethrone Gunther And Not: वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर (Gunther) को इस हफ्ते WWE Raw में आखिरकार अपना अगला चैलेंजर मिल गया। बता दें, रिंग जनरल का रेड ब्रांड में सैगमेंट देखने को मिला था। जे उसो (Jey Uso) ने इस सैगमेंट में दखल देकर इम्पीरियम लीडर को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच के लिए चैलेंज कर दिया था। अब यह मुकाबला Saturday Night's Main Event के लिए बुक कर दिया गया है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 2 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों जे उसो को गुंथर को हराकर WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनना चाहिए और 2 क्यों नहीं बनना चाहिए।2- जे उसो को गुंथर को हराकर WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनना चाहिए: वो फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं View this post on Instagram Instagram Postजे उसो ने 2023 में असली ब्लडलाइन को छोड़ने का फैसला किया था। WWE के सबसे बड़े ग्रुप को छोड़ने का जे को काफी फायदा हुआ था और वो फैंस के बीच तेजी से लोकप्रिय हो गए थे। मेन इवेंट जे मौजूदा समय में एक बार फिर असली ब्लडलाइन जॉइन कर चुके हैं और उनकी लोकप्रियता भी बरकरार है।देखा जाए तो WWE अपने बेहतरीन सुपरस्टार्स को ही वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका देती है। जे उसो का भी बेबीफेस स्टार के रूप में कद काफी बढ़ चुका है। यही कारण है कि जे को गुंथर के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रन का अंत करने का मौका देना चाहिए।2- जे उसो को गुंथर को हराकर WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन नहीं बनना चाहिए: यह रिंग जनरल के टाइटल रन का अंत करने का सही समय नहीं है View this post on Instagram Instagram Postगुंथर SummerSlam 2024 में डेमियन प्रीस्ट को हराकर नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने थे। रिंग जनरल को यह टाइटल होल्ड करते हुए 160 से ज्यादा दिन हो चुके हैं। हालांकि, इम्पीरियम लीडर को वर्ल्ड चैंपियन के रूप में अभी काफी कुछ करना बाकी नहीं है।यही नहीं, यह गुंथर के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रन का अंत करने का सही समय नहीं है। रिंग जनरल रोड टू WrestleMania के दौरान वर्ल्ड चैंपियन बने रहना डिजर्व करते हैं। इसके बाद उनके वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल रन का WrestleMania 41 में खत्म करना सही रहेगा।1- जे उसो को गुंथर को हराकर WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनना चाहिए: Saturday Night's Main Event को यादगार बनाने के लिए View this post on Instagram Instagram PostWWE 25 जनवरी को Saturday Night's Main Event के दूसरे एपिसोड का प्रसारण करने वाली है। इसके एक हफ्ते बाद Royal Rumble 2025 का आयोजन किया जाने वाला है। मौजूदा समय में सभी की निगाहें Royal Rumble इवेंट पर टिकी हुई हैं।इस वजह से Saturday Night's Main Event की काफी कम चर्चा की जा रही है। WWE का इस इवेंट को हिट बनाने के लिए इसमें केवल वर्ल्ड टाइटल मैच बुक करना काफी नहीं होगा। यही कारण है कि कंपनी को Saturday Night's Main Event में जे उसो के हाथों गुंथर की बादशाहत का अंत करने के लिए बुक करना चाहिए। इस टाइटल चेंज से सभी शॉक हो जाएंगे और यह यादगार इवेंट बन जाएगा।1- जे उसो को गुंथर को हराकर WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन नहीं बनना चाहिए: रिंग जनरल को बहुत बड़ा नुकसान होगा View this post on Instagram Instagram Postगुंथर को WWE मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से ही स्ट्रॉन्ग सुपरस्टार के रूप में बुक किया गया है और उन्हें काफी लंबे समय तक कोई हरा नहीं पाया था। रिंग जनरल 666 दिनों तक आईसी चैंपियन भी बने रहे थे। इसके बाद सैमी ज़ेन ने WrestleMania 41 में उनके टाइटल रन का अंत करते हुए सभी को हैरान कर दिया था।देखा जाए तो जे उसो ताकत के मामले में गुंथर के सामने कही नहीं टिकते हैं। यही कारण है कि अगर वो रिंग जनरल के वर्ल्ड टाइटल रन का अंत करते हैं तो इससे रिंग जनरल के ताकतवर रेसलर की छवि को काफी नुकसान होगा। यही कारण है कि मेन इवेंट जे को अगले इवेंट में वर्ल्ड चैंपियन बनाने का रिस्क नहीं लेना चाहिए।