2 कारण क्यों WWE दिग्गज Roman Reigns को SummerSlam से पहले वापसी करनी चाहिए और 2 क्यों सीधे इवेंट में ही वापस आना चाहिए 

क्या रोमन रेंस की WWE SummerSlam 2024 में वापसी होगी?
क्या रोमन रेंस की WWE SummerSlam 2024 में वापसी होगी?

Roman Reigns WWE SummerSlam Return: रोमन रेंस (Roman Reigns) को WWE से ब्रेक पर गए हुए लगभग दो महीने हो चुके हैं। रोमन ब्रेक के दौरान हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में बिजी हो गए थे। उनकी अनुपस्थिति में ब्लडलाइन में काफी बदलाव आ चुका है और सभी जल्द-से-जल्द उनकी वापसी देखना चाहते हैं।

देखा जाए तो SummerSlam को WWE के 4 सबसे बड़े इवेंट्स में से एक माना जाता है। इस बात की काफी संभावना है कि रेंस इस इवेंट का जरूर हिस्सा होंगे। इस आर्टिकल में हम 2 ऐसे कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों रोमन रेंस को WWE SummerSlam से पहले वापसी करनी चाहिए और 2 क्यों सीधे इवेंट में वापस आना चाहिए।

1- WWE दिग्गज रोमन रेंस को SummerSlam से पहले वापसी करनी चाहिए: इस इवेंट में मैच लड़ने के लिए

रोमन रेंस इस साल WrestleMania के दोनों दिन मैच लड़ते हुए दिखाई दिए थे। WrestleMania के बाद SummerSlam को दूसरा सबसे बड़ा इवेंट माना जाता है। यही कारण है कि इस प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन का मैच बुक करने का मतलब बनता है।

हालांकि, SummerSlam में रोमन का मैच तभी बुक किया जा सकेगा अगर वो इस इवेंट से कुछ हफ्ते पहले WWE में वापसी कर लेते हैं। इस स्थिति में कंपनी के पास रेंस के संभावित मैच को भी बिल्ड करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। हालांकि, यह देखना रोचक होगा कि WWE का ट्राइबल चीफ की वापसी को लेकर क्या प्लान है।

1- WWE दिग्गज रोमन रेंस को सीधे SummerSlam में वापसी करनी चाहिए: उनकी वापसी के लिए यह इवेंट सही जगह रहेगी

रोमन रेंस हील सुपरस्टार होने के बावजूद भी मौजूदा समय में फैंस के बीच किसी बेबीफेस की तरह लोकप्रिय हो चुके हैं। सभी को उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार है। यही नहीं, WWE के शोज के दौरान ट्राइबल चीफ की वापसी को लेकर अक्सर चैंट्स सुनने को मिलते हैं।

यह चीज़ इस बात का संकेत है कि रोमन रेंस को वापसी के बाद फैंस से जबरदस्त रिएक्शन मिलने वाला है। यह कहना गलत नहीं होगा कि रोमन की वापसी को लेकर काफी हाइप भी क्रिएट हो चुका है। यही कारण है कि उनकी ग्रैंड वापसी के लिए SummerSlam 2024 ही सही जगह रहेगी।

2- WWE दिग्गज रोमन रेंस को SummerSlam से पहले वापसी करनी चाहिए: उनकी अनुपस्थिति में ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन का रोमांच कम हुआ है

रोमन रेंस के ब्रेक पर जाने के बाद सोलो सिकोआ ने जिमी उसो को ब्लडलाइन से बाहर करने के बाद इस फैक्शन में टामा टोंगा और टांगा लोआ को शामिल किया था। इस वजह से ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन रोचक हो गई थी। हालांकि, मौजूदा समय में इस फैक्शन की स्टोरीलाइन में रोमांच कम होने लगा है।

इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि ब्लडलाइन के हेड ऑफ द टेबल इस स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं हैं। यही कारण है कि WWE को रोमन रेंस की वापसी कराने के लिए SummerSlam का इंतजार नहीं करना चाहिए। यह कहना गलत नहीं होगा कि रोमन जब भी वापसी करके सोलो सिकोआ को ब्लडलाइन में आए बदलावों को लेकर कंफ्रंट करेंगे तो यह WWE की सबसे रोमांचक स्टोरीलाइन बन जाएगी।

2- WWE दिग्गज रोमन रेंस को सीधे SummerSlam में वापसी करनी चाहिए: इतिहास को दोहराने के लिए

रोमन रेंस ने SummerSlam 2020 में हील के रूप में ऐतिहासिक वापसी की थी। उन्होंने इस इवेंट में फीन्ड vs ब्रॉन स्ट्रोमैन के यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच के बाद वापसी करते हुए इन दोनों सुपरस्टार्स पर हमला कर दिया था। देखा जाए तो रेंस को इस साल ब्रेक पर जाने से पहले कोडी रोड्स के हाथों अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी।

ऐसा लग रहा है कि कोडी SummerSlam में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन के रूप में उतरेंगे और वो इस इवेंट में अपनी चैंपियनशिप डिफेंड करते हुए दिखाई दे सकते हैं। अगर रोमन रेंस SummerSlam 2024 में वापसी करते हैं तो उनके पास अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच के बाद रोड्स और उनके प्रतिद्वंदी पर हमला करते हुए इतिहास दोहराने का मौका होगा। इस चीज़ के जरिए अमेरिकन नाईटमेयर और रोमन की दुश्मनी के नए चैप्टर की भी शुरूआत हो जाएगी।

Quick Links

Edited by Subham Pal
App download animated image Get the free App now