Released Indian Superstars Royal Rumble Return: WWE Royal Rumble 2025 को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच में इस बार बवाल मचना तय लग रहा है। कुछ बड़े स्टार्स ने अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया। मौजूदा समय में WWE में एक भी भारत का स्टार काम नहीं कर रहा है। ट्रिपल एच (Triple H) अब रंबल मैच में किसी की एंट्री कराने के बारे में सोच सकते हैं। इस आर्टिकल में हम WWE से निकाले गए 2 भारतीय सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनकी Royal Rumble 2025 मैच में वापसी हो सकती है और 2 जिनका काफी मुश्किल है।#1 वापसी हो सकती है: WWE ने जिंदर महल को देना चाहिए मौकापिछले साल अप्रैल में WWE ने जिंदर महल को रिलीज कर सभी को चौंका दिया था। लंबे समय से वो कंपनी में काम कर रहे थे। WWE से जाने के बाद इंडिपेंडेंट सर्किट में महल खूब नाम कमा चुके हैं। ट्रिपल एच ने अब उन्हें दोबारा मौका देना चाहिए। आगामी Royal Rumble मैच में उनकी सरप्राइज एंट्री होनी चाहिए। ऐसा हुआ तो फिर भारतीय फैंस के लिए ये खुशी का पल होगा। WWE को उन्हें लेकर जरूर विचार करना चाहिए। #1 वापसी मुश्किल है: WWE Royal Rumble 2025 मैच में वीर महान का आना नामुमिकन है View this post on Instagram Instagram Postवीर महान को भी WWE ने पिछले साल कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। 2022 में वीर को Raw में काफी ताकतवर दिखाया था। इसके बाद लगा कि उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उनका WWE करियर कुछ खास नहीं रहा। WWE से जाने के बाद तो उन्होंने रेसलिंग से भी दूरी बना ली है। ट्रिपल एच शायद ही उनके बारे में अब सोचते होंगे। WWE Royal Rumble 2025 मैच में उनकी वापसी बिल्कुल भी संभव नहीं है। #2 वापसी हो सकती है: WWE में सांगा ने दिखाया था अपना दम View this post on Instagram Instagram Postपिछले साल WWE द्वारा रिलीज किए जाने के बाद सांगा काफी गुस्से में दिखे थे। सांगा ने NXT में काफी अच्छा काम किया था। उनकी कद-काठी को देखते हुए उन्हें पुश भी मिला। मेन रोस्टर में ज्यादा प्रभाव वो नहीं डाल पाए। हालांकि, सांगा के तगड़े एक्शन को देखते हुए उनकी दोबारा वापसी के बारे में WWE द्वारा सोचा जा सकता है। हो सकता है कि Royal Rumble 2025 मैच में उनकी सरप्राइज एंट्री हो जाए।#2 वापसी मुश्किल है: WWE में शैंकी की वापसी अब शायद कभी नहीं हो पाएगीसाल 2023 में WWE ने शैंकी को रिलीज कर दिया था। मेन रोस्टर में वो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। बहुत कम लोग उनके बारे में जानते होंगे। रेसलिंग से शैंकी पूरी तरीके से दूर हो गए हैं। WWE द्वारा शायद ही उनकी वापसी के बारे में कभी सोचा जाएगा। Royal Rumble 2025 मैच में उनकी एंट्री भी असंभव है। वैसे मौजूदा समय को देखते हुए शैंकी ने भी कंपनी में दोबारा जाने के बारे में सोचना बंद कर दिया होगा।