2 सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE Royal Rumble 2025 में प्रभावित किया और 2 जो फ्लॉप रहे

WWE
Royal Rumble 2025 में हुईं मजेदार चीजें (Photo: WWE.com)

Superstars Impressed And Flopped Royal Rumble: WWE Royal Rumble 2025 खत्म हो गया है। शार्लेट फ्लेयर विमेंस और जे उसो (Jey Uso) मेंस रॉयल रॉयल रंबल मैच के विजेता बने। कोडी रोड्स और केविन ओवेंस के बीच भी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए शानदार मैच हुआ। इवेंट में हिस्सा लेने वाले कुछ स्टार्स ने अपने एक्शन से खूब वाहवाही लूटी। हालांकि, कुछ ने काफी निराश किया। इस आर्टिकल में हम ऐसे दो स्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्होंने Royal Rumble में प्रभावित किया और 2 जो फ्लॉप रहे।

Ad

#1 WWE Royal Rumble 2025 में शार्लेट फ्लेयर ने प्रभावित किया

Ad

विमेंस रॉयल रंबल मैच में शार्लेट फ्लेयर ने धमाकेदार वापसी की। 14 महीने बाद WWE रिंग में उनका जलवा देखने को मिला। बड़ी बात ये है कि वो रंबल मैच की विजेता भी बन गईं। उनके लिए ये इवेंट यादगार रहा। फ्लेयर इस बार अलग रोल में नज़र आई। ऐसा लगता है कि उन्होंने अपनी फीजिक पर खूब काम किया है। रिंग में कुछ तगड़े मूव्स उन्होंने लगाए। उन्होंने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।

#1 WWE Royal Rumble 2025 में एलेक्सा ब्लिस फ्लॉप साबित हुईं

Ad

विमेंस रॉयल रंबल मैच में एलेक्सा ब्लिस ने शानदार वापसी की। जनवरी, 2023 के बाद से पहली बार WWE टीवी पर उन्होंने एंट्री की। उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए थे। हालांकि, वो फैंस अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाईं। ज्यादा कुछ अच्छा प्रदर्शन उनकी तरफ से देखने को नहीं मिला। सभी को लगा था कि वो रिंग में आकर कुछ हलचल पैदा करेंगी लेकिन ये नहीं हो पाया। बहुत ही सरल तरीके से वो एलिमिनेट हो गईं। एक तरह से कहा जाए तो वो फ्लॉप साबित हुईं।

#2 WWE सुपरस्टार जे उसो ने प्रभावित किया

Ad

जे उसो ने रॉयल रंबल मैच जीतकर सभी को चौंका दिया है। हालांकि, WWE ने उन्हें उनकी मेहनत का फल दिया है। पिछले एक साल से वो जबरदस्त काम कर रहे थे। उन्होंने खुद को सिंंगल्स सुपरस्टार के रूप में स्थापित किया। रंबल मैच मे उनका प्रदर्शन भी बहुत बेहतर रहा था। अंत में उन्होंने जॉन सीना को एलिमिनेट किया। ये उनकी लाइफ का सबसे बड़ा मोमेंट होगा।

#2 WWE Royal Rumble 2025 में सीएम पंक फ्लॉप साबित हुए

सीएम पंक ने जब रॉयल रंबल मैच में एंट्री की तो सभी को लगा वो कुछ बवाल करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यहां तक कि फैंस ने उनकी जीत की उम्मीद भी लगाई थी। पंक ने रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस को एलिमिनेट करने के अलावा ज्यादा कुछ खास नहीं किया। मुकाबले से पहले उन्होंने जीत के बहुत दावे किए थे। हालांकि, वो बिल्कुल भी खरे नहीं उतर पाए। एक तरह से कहा जाए तो वो फ्लॉप रहे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications