2 बार के यूएस चैंपियन ने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया

Enter caption

हाल ही में कई सुपरस्टार्स ने नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। अब इस लिस्ट में कलिस्टो का भी नाम शामिल हो गया है। प्रो रेसलिंग शीट्स की रिपोर्ट के अनुसार 2 बार के इस यूएस चैंपियन ने नई मल्टी ईयर डील साइन की है। 33 साल के इस सुपरस्टार ने नई डील साइन करते हुए कहा कि वो कंपनी के लिए अभी भी बहुत कुछ कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- 4 बड़े सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस को Royal Rumble मैच में एलिमिनेट कर सकते हैं

Enter caption

कलिस्टो ने हैश टैग फ्री एंजेट का प्रयोग किया है। इसका सीधा-सीधा मतलब है कि वो जल्द ही कंपनी को छोड़ेंगे भी। हालांकि ये अभी पता नहीं है कि ये कॉन्ट्रैक्ट कितने वक्त के लिए साइन किया गया है। अब देखना होगा कि आने वाले समय में WWE कलिस्टो को किस प्रकार प्रयोग करता है। कुछ साल पहले डेव मैल्टजर ने ये बात कही था कि कंपनी कलिस्टो को अगला रे मिस्टीरियो बनाना चाहती है।

रे मिस्टीरियो भी अब जल्द रिटायरमेंट ले लेंगे। तो हो सकता है इसके बाद कलिस्टो का प्रयोग किया जाए। क्या पता उन्हें बड़ा पुश आगे दिया जाए। कलिस्टो की भी अब उम्र हो गई है लेकिन अभी भी वो बहुत कुछ रिंग में कर सकते हैं। उनके पास वो टैलेंट और ऊर्जा है कि वो अपने नाम को आगे ले जा सकते हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now