2 WWE Superstars जिन्हें SummerSlam 2024 से पहले चैंपियनशिप हार जाना चाहिए और 2 जिन्हें चैंपियन बने रहना चाहिए

Ujjaval
कुछ नए चैंपियंस पर WWE फैंस का फोकस होगा
कुछ नए चैंपियंस पर WWE फैंस का फोकस होगा

SummerSlam 2024: WWE में पिछले कुछ समय में कई सारे नए चैंपियन देखने को मिले हैं। रेसलमेनिया (WrestleMania XL) में कई बड़े टाइटल चेंज हुए। अब हर एक सुपरस्टार और मौजूदा चैंपियन अपनी नई शुरुआत करने पर ध्यान दे रहा है। रेसलर्स टाइटल को लंबे समय तक अपने पास रखने की कोशिश में होंगे।

SummerSlam 2024 कंपनी का अगला टॉप इवेंट है। इसके आयोजन में अभी कुछ महीने बाकी हैं। इसके पहले कुछ सुपरस्टार्स अपनी चैंपियनशिप को हार सकते हैं और कुछ का टाइटल रन जारी रह सकता है। इस आर्टिकल में हम 2 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें SummerSlam 2024 से पहले चैंपियनशिप हार जानी चाहिए और 2 जो चैंपियन बने रह सकते हैं।

2- WWE SummerSlam 2024 से पहले चैंपियनशिप हार जानी चाहिए: डेमियन प्रीस्ट

डेमियन प्रीस्ट ने WrestleMania XL में सभी को चौंकाते हुए ड्रू मैकइंटायर पर Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया। इसी के साथ वो नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन गए। डेमियन को खुद को मेन इवेंट स्टार के रूप में साबित करने का मौका मिल रहा है। इन सभी चीज़ों के बावजूद उन्हें ज्यादा समय तक चैंपियनशिप अपने पास नहीं रखनी चाहिए।

ड्रू मैकइंटायर और सीएम पंक के बीच जबरदस्त स्टोरीलाइन चल रही है। पंक आने वाले कुछ महीनों में लड़ने के लिए क्लियर हो सकते हैं। ऐसे में जब वो वापसी करेंगे, तो उनका निशाना ड्रू पर हो सकता है। दोनों के बीच वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल के लिए स्टोरीलाइन देखने को मिलनी चाहिए। ऐसे में डेमियन का टाइटल रन कुछ ही महीनों का रह सकता है। वो ड्रू के खिलाफ चैंपियनशिप गंवा सकते हैं।

2- चैंपियन बने रहना चाहिए: WWE विमेंस चैंपियन बेली

बेली मौजूदा समय में WWE की सबसे बड़ी बेबीफेस सुपरस्टार हैं। डैमेज कंट्रोल के खिलाफ जाने के बाद से उन्होंने लगातार अपने काम द्वारा प्रभावित किया है। WrestleMania XL में उन्होंने विमेंस टाइटल पर कब्जा किया। बेली लंबे समय बाद चैंपियन बनने में सफल रही हैं।

इसी वजह से उनका जल्दी टाइटल हारना एक खराब चीज़ रह सकती है। रोल मॉडल को WWE द्वारा Royal Rumble के बाद से ही जबरदस्त पुश मिला है और इसे जारी रखना ही अच्छा फैसला रहेगा। इससे बेली खुद को टॉप स्टार के रूप में स्थापित कर पाएंगी। बेली बतौर चैंपियन कई सारी रोचक स्टोरीलाइन का हिस्सा भी बन सकती हैं।

1- चैंपियनशिप हार जानी चाहिए: WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन सैमी ज़ेन

सैमी ज़ेन ने WrestleMania XL में गुंथर को हराया और उनके 666 दिनों के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत कर दिया। सैमी को बतौर चैंपियन देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। इन सभी चीज़ों के बावजूद ज़ेन के टाइटल रन का जल्द ही अंत हो जाना चाहिए।

मिड कार्ड चैंपियनशिप जीतकर सुपरस्टार्स आगे बढ़ते हैं। गुंथर के पास लंबे समय से टाइटल था और इसी के चलते रेड ब्रांड के मिड कार्ड स्टार्स संघर्ष करते हुए नज़र आए। अब जब वो चैंपियन नहीं हैं, तो फिर WWE को लंबे समय तक टाइटल रखने वाले ट्रेंड का अंत कर देना चाहिए। इसी कारण लगता है कि सैमी को SummerSlam 2024 से पहले चैंपियनशिप हार जानी चाहिए।

1- चैंपियन बने रहना चाहिए: अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन कोडी रोड्स

कोडी रोड्स ने लंबे इंतजार के बाद आखिर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर कब्जा किया है। उन्होंने रोमन रेंस के 1316 दिनों लंबे ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत WrestleMania XL में किया है। रोड्स के चैंपियनशिप रन की शुरुआत अभी हुई है।

रोमन जैसे दिग्गज को हराकर चैंपियन बनने वाले सुपरस्टार का कुछ ही महीनों में टाइटल गंवाना काफी निराशाजनक चीज़ होगी। रोड्स को अब खुद को भी उस लेवल पर लेकर जाना होगा। इसके लिए उन्हें लंबे समय तक चैंपियनशिप को अपने पास रखना होगा। इसी वजह से उन्हें SummerSlam या उसके बाद तक चैंपियन बने रहना चाहिए।

Quick Links