2 Superstars जिन्हें WWE SummerSlam 2024 तक चैंपियन बने रहना चाहिए और 2 जिन्हें टाइटल हार जाना चाहिए

WWE SummerSlam 2024 से पहले हो सकते हैं कुछ बदलाव
WWE SummerSlam 2024 से पहले हो सकते हैं कुछ बदलाव

Superstars Who Remain Champion SummerSlam 2024 & Who Didn't: WWE SummerSlam 2024 का आयोजन 3 अगस्त को होगा। ये कंपनी का बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट होता है और फैंस की नजरें इस पर हमेशा रहती हैं। WWE ने शो को हिट करने के लिए अभी से प्लान बनाने शुरू कर दिए होंगे।

SummerSlam 2024 के लिहाज से कंपनी के लिए जुलाई का महीना बहुत महत्वपूर्ण होगा। कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ बड़े स्टार्स अपने टाइटल को हार सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 2 सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें SummerSlam तक चैंपियन बने रहना चाहिए और 2 जिन्हें हार जाना चाहिए।

#1 चैंपियन बने रहना चाहिए: कोडी रोड्स को अपने WWE टाइटल के साथ आगे बने रहना चाहिए

WrestleMania XL में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल की। अब आगे कंपनी को पूरी तरह अपने दम पर आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उनके ऊपर है। ट्रिपल एच ने उनके ऊपर भरोसा जताया है।

चैंपियन बने हुए उन्हें अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। SummerSlam 2024 जैसे बड़े इवेंट में उनका बड़ा मैच जरूर होगा। वहां पर वो अपने टाइटल के साथ और भी हाइप पा सकते हैं। अगर इस शो से पहले वो चैंपियनशिप हार जाएंगे तो फिर ये बहुत बड़ी गलती होगी। उन्हें अपना टाइटल रन बरकरार रखना चाहिए।

#1 हार जाना चाहिए: क्या सैमी ज़ेन को WWE टाइटल की जरूरत है?

सैमी ज़ेन को फैंस से अब बहुत प्यार मिलता है। उन्हें शायद अब टाइटल की जरूरत नहीं है। SummerSlam 2024 से पहले सैमी को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप गंवा देनी चाहिए। अब समय आ गया है कि ये टाइटल चैड गेबल के हाथों में होना चाहिए।

अगले महीने Money in the Bank इवेंट का आयोजन सैमी की होम कंट्री कनाडा में होगा। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वो इस शो में होने वाले मेंस लैडर मैच के विजेता बन सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर उन्हें अपना टाइटल हार जाना चाहिए। इसके अलावा SummerSlam 2024 में वो किसी बड़े मैच में शामिल हो सकते हैं।

#2 चैंपियन बने रहना चाहिए: लिव मॉर्गन को WWE टाइटल जीते हुए ज्यादा दिन नहीं हुए हैं

पिछले महीने के अंत में सऊदी अरब में हुए King and Queen of the Ring इवेंट में लिव मॉर्गन ने बैकी लिंच को हराकर विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की थी। सोचिए अभी अगर वो टाइटल हार जाएंगी तो क्या फायदा होगा। वैसे भी 595 दिनों के लंबे इंतजार के बाद उन्होंने WWE में टाइटल हासिल किया है।

WWE ने लिव और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच एक मजेदार स्टोरी शुरू कर दी है। अगर रिया रिप्ली जल्द वापसी करती हैं तो फिर वो भी इनकी कहानी में शामिल हो सकती हैं। SummerSlam 2024 में इसके बाद किसी तगड़ी शर्त के साथ बड़ा मुकाबला दोनों के बीच हो सकता है। इस लिहाज से भी देखा जाए तो उन्हें चैंपियन बने रहना चाहिए।

#2 हार जाना चाहिए: क्या डेमियन प्रीस्ट के ऊपर WWE का भरोसा जारी रहेगा?

डेमियन प्रीस्ट अभी तक वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के रूप में ज्यादा प्रभाव नहीं डाल पाए हैं। अगर वो SummerSlam 2024 तक चैंपियन बने रहे तो फिर उनका मुकाबला गुंथर के साथ होगा। इतने बड़े इवेंट में गुंथर जैसे तगड़े रेसलर का सामना करना प्रीस्ट के लिए काफी मुश्किल होगा। इन दोनों के बीच मैच के लिए शायद फैंस भी उत्साहित नहीं रहेंगे।

प्रीस्ट अगर SummerSlam 2024 से पहले हार जाएंगे तो फिर कंपनी को फायदा हो सकता है। Clash at the Castle में प्रीस्ट अपने टाइटल को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। अगर ड्रू चैंपियन बन जाते हैं तो फिर SummerSlam में उनका गुंथर के साथ तगड़ा मुकाबला हो सकता है। फैंस इन दोनों के बीच मैच देखना जरूर पसंद करेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now