सालों तक ख़राब बुकिंग का शिकार होने के बाद आखिरकार इस साल ड्रू मैकइंटायर को WWE ने वो पुश दिया जिसके वो हक़दार हैं। उन्होंने इस साल का रॉयल रंबल मैच जीता और रेसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर को WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया। मैकइंटायर ने बड़ी ही आसानी से लैसनर को हराते हुए WWE चैंपियनशिप अपने नाम की। वह अब WWE इतिहास के पहले ब्रिटिश वर्ल्ड चैंपियन हैं।ये भी पढ़ें: WWE Raw में सैथ रॉलिंस के ऊपर 5 फुट 11 इंच के रेसलर ने खतरनाक हमला कर दिया धोखा उन्हें चैंपियन बने अब 6 महीने से भी ज्यादा का समय हो चुका है और अभी तक मैकइंटायर ने सैथ रॉलिंस, डॉल्फ जिगलर, रैंडी ऑर्टन, बॉबी लैशले जैसे रेसलर्स के खिलाफ जीत दर्ज की है। अगली स्मैकडाउन में हमें WWE ड्राफ्ट देखने को मिलेगा। अगर WWE अभी भी मैकइंटायर के किरदार को शानदार बनाए रखना चाहती है तो उन्हें इनके किरदार में बदलाव करना होगा। स्मैकडाउन में मैकइंटायर के पास लड़ने के लिए नए सुपरस्टार्स मिलेंगे जोकि उनके टाइटल को जीतने की इच्छा रखते हैं। इस आर्टिकल में 5 ऐसे WWE सुपरस्टार्स के बारे में जानेंगे जो ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ स्मैकडाउन में लड़ सकते हैं।#5 पूर्व WWE चैंपियन शेमस View this post on Instagram Happy Birthday to @dmcintyrewwe my brother from another mother. Hell of a journey fella... A post shared by Sheamus (@wwesheamus) on Jun 6, 2019 at 8:35pm PDTशेमस और ड्रू मैकइंटायर काफी लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों रेसलर्स ने एक दूसरे के खिलाफ कई मैच भी लड़ा है जब वो दोनों ही इंडिपैंडेंट रेसलिंग सर्किट का हिस्सा हुआ करते थे। WWE में भी दोनों रेसलर्स की दुश्मनी फैंस को पसंद आएगी। ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जिनका WWE से बाहर भी बिजनेस चल रहा हैI'll be honest, I'm nervous as hell for my #WWE24. It isn't about Drew McIntyre the WWE Champ, it's about Drew Galloway, the man. There are parts I know I'll never be able to re-watch, but I hope my journey inspires at least one person. To all my friends and family, thank you ❤️ pic.twitter.com/4cqFPkGmTs— Drew McIntyre (@DMcIntyreWWE) October 4, 2020दोनों के बीच गहरी दोस्ती है और इसके ऊपर कंपनी एक शानदार स्टोरीलाइन बना सकती है। अगर शेमस, मैकइंटायर को धोखा देते हैं तो इससे उन्हें WWE चैंपियनशिप के लिए लड़ने के कई मौके भी मिल जायेंगे। दोनों रेसलर्स के बीच रियल-लाइफ में दोस्ती होने की वजह से इनकी स्टोरी भी काफी पर्सनल लगेगी और इनके मुकाबले फैंस को ज़रूर पसंद आएँगे।ये भी पढ़ें: रॉ में हुए खुलासे ने फैंस को किया हैरान, प्रतिक्रियाओं का सैलाब आया