WWE स्मैकडाउन(SmackDown) में इस हफ्ते आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल मैच हुआ। इस मैच का ऐलान WWE ने पहले ही कर दिया था। WWE सुपरस्टार जे उसो(Jey Uso) ने ये मैच शानदार अंदाज में जीतकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मैच के अंत में नाकामुरा और जे उसो बचे थे। जे उसो अंत में नंबर वन साबित हुए।"Main Event" Jey @WWEUsos has done it!#SmackDown #WrestleMania #AndreTheGiant pic.twitter.com/B138lF5mwh— WWE (@WWE) April 10, 2021ये भी पढ़ें:-44 साल के रेसलिंग दिग्गज ने WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर के ऊपर लगाए बड़े आरोप, कहा-मतलबी इंसानWWE सुपरस्टार जे उसो ने हासिल की ऐतिहासिक जीतWWE के इस शो में ये शानदार मैच हुआ और इसके ऊपर सभी की नजरें बनी हुई थी। मैच के अंत में नाकामुरा ने जे उसो को अपना फिनिशिंग मूव दिया और एक समय लगा कि वो जीत जाएंगे। जे उसो ने शानदार वापसी करते हुए नाकामुरा को इसके बाद एलिमिनेट कर दिया। जे उसो अब सिजेरो, ब्रॉन स्ट्रोमैन और किंग कॉर्बिन के साथ इस ट्राफी को जीतने की लिस्ट में आ गए है।ये भी पढ़ें:-रोमन रेंस को लेकर WWE दिग्गज का खुलासा, ब्रॉक लैसनर पर लगा गंभीर आरोप, डीन एंब्रोज को बुरी तरह किया गया लहूलुहानब्लू ब्रांड में जब से रोमन रेंस के साथ जे उसो आए है तब से उन्हें काफी फायदा हो रहा है। वैसे ये मैच हमेशा मेगा इवेंट में होता है लेकिन WWE ने इस बार इसे पहले ही करा दिया था और इसमें काफी मजा फैंस को आया। 21 सुपरस्टार्स ने इसमें हिस्सा लिया और अंत में जे उसो को ये ट्राफी हासिल हुई।ये भी पढ़ें:-3 कारण क्यों डेनियल ब्रायन को WWE WrestleMania में नया यूनिवर्सल चैंपियन बनना चाहिए और 2 क्यों उन्हें नहीं बनना चाहिएपिछले एक साल से जे उसो का करियर काफी शादनार चल रहा है। रोमन रेंस के साथ पहले यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए उनका मैच हुआ था और तभी से वो फैंस की नजरों में आ गए थे। इसके बाद रोमन रेंस के साथ वो आ गए और लगातार उऩ्हें पुश दिया जा रहा है। जे उसो इससे पहले हमेशा टैग टीम के रूप में काम करते थे लेकिन अब उनका सिंगल रन काफी अच्छा चल रहा है। WWE ने उऩके लिए काफी अच्छे प्लान तैयार आगे के लिए किए है। जल्द ही वो किसी बड़ी चैंपियनशिप के साथ नजर आ सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।