3 बहुत बड़ी गलतियां जो WWE ने SummerSlam 2023 के बाद करते हुए फैंस का दिल तोड़ दिया

Ujjaval
WWE ने SummerSlam 2023 के बाद कुछ गलतियां की हैं
WWE ने SummerSlam 2023 के बाद कुछ गलतियां की हैं

SummerSlam 2023: WWE समरस्लैम (SummerSlam) कंपनी के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक है और हर साल कई सारी स्टोरीलाइंस का यहां अंत होता है। इसके साथ ही कुछ चीज़ों की नई शुरुआत देखने को मिलती है। SummerSlam 2023 ऐतिहासिक रहा था और यहां कई बेहतरीन चीज़ें देखने को मिली थी।

WWE ने इसके बाद कई जबरदस्त चीज़ें करते हुए फैंस को खुश किया है। हालांकि, कंपनी द्वारा लिए गए कई गलत फैसलों ने फैंस का दिल भी तोड़ा है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 गलतियों पर नज़र डालेंगे, जो WWE ने SummerSlam 2023 के बाद करके फैंस का दिल तोड़ा है।

3- WWE SummerSlam 2023 के बाद Cody Rhodes के लिए बड़े प्लान्स नहीं होना

कोडी रोड्स ने SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैसनर पर धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज करते हुए अपनी कहानी को खत्म किया था। रोड्स के पास जबरदस्त मोमेंटम था और इसी वजह से किसी टॉप स्टार के साथ उन्हें दुश्मनी में डाला जाना चाहिए था। हालांकि, रोड्स को एक प्रॉपर स्टोरीलाइन नहीं मिली है। वो अलग-अलग चीज़ों में दखल देते हुए नज़र आ रहे हैं।

WWE द्वारा यह बुकिंग के हिसाब से काफी बड़ी गलती है। द बीस्ट जैसे दिग्गज को हराने के बाद अगर रोड्स किसी टाइटल के लिए चैलेंज करते, तो शायद चीज़ें रोचक बन पाती। SummerSlam 2023 के बाद Payback भी निकल गया है लेकिन रोड्स को लेकर चीज़ें क्लियर नहीं हो रही हैं।

2- सुपरस्टार्स को रिलीज करना

किसी भी कंपनी के द्वारा काम करने वालों को निकाला जाना कभी अच्छी चीज़ नहीं होती है। WWE ने पिछले कुछ सालों में ढेरों रेसलर्स को निकाला है और अब रोस्टर पहले के मुकाबले छोटा हो गया है। इसके बावजूद भी कंपनी का रेसलर्स को रिलीज करना खराब चीज़ है। WWE ने NXT और परफॉर्मेंस सेंटर के कुछ स्टार्स को निकाला, जिन्हें अपने टैलेंट का प्रदर्शन करने का मौका ही नहीं मिल पाया।

डॉल्फ ज़िगलर, मुस्तफा अली, मैट रिडल और डैना ब्रुक जैसे फेमस रेसलर्स को भी रिलीज किया जाना फैंस के लिए शॉक की तरह था। कंपनी ने हाल ही में Raw के एपिसोड की स्ट्रीमिंग से जुड़ी बड़ी टीवी डील साइन की है और उन्हें बहुत जबरदस्त तरीके से फायदा हुआ है। इसके बावजूद उनका रेसलर्स को बजट कट्स का कारण देकर निकालना बड़ी गलती है।

1- रोमन रेंस का बिना कारण टीवी से दूर रहना

रोमन रेंस SummerSlam 2023 में आखिरी बार लड़ते हुए नज़र आए थे। उन्होंने इससे अगले SmackDown के एपिसोड में अपीयरेंस दी लेकिन इसके बाद वो ब्रेक पर चले गए। ब्लू ब्रांड पूरी तरह से रोमन पर निर्भर है और ऐसे में कंपनी के बड़े स्टार का बिना कारण ब्रेक पर जाना खराब चीज़ है

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अभी स्ट्राइक चल रही है और इसी वजह से जॉन सीना समय निकालकर WWE में नज़र आ रहे हैं। हालांकि, सीना अगर नहीं आते, तो रेंस की गैरमौजूदगी में कंपनी काफी संघर्ष करती। WWE ने बुकिंग के हिसाब से बड़ी गलती की है। रोमन रेंस अगर हर दूसरे हफ्ते भी नज़र आते, तो फैंस निराश नहीं होते। हालांकि, वो पूरी तरह से छुट्टियों पर हैं। यह बिजनेस के हिसाब से अच्छी चीज़ नहीं है।

Quick Links