3 बड़ी गलतियां जो WWE को 2024 के आखिरी Raw के एपिसोड में नहीं करनी चाहिए

Ujjaval
WWE Raw के अगले शो में कुछ बड़ा हो सकता है (Photo: WWE.com)
WWE Raw के अगले शो में कुछ बड़ा हो सकता है (Photo: WWE.com)

Mistakes Avoid Last Raw 2024: WWE रॉ (Raw) के अगले एपिसोड के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। यह 2024 के अंत से पहले रेड ब्रांड का आखिरी शो होगा। साल के खत्म होने पर WWE जरूर चाहेगा कि रेड ब्रांड किसी तरह से अपनी छाप छोड़कर जाए। इस स्थिति में उन्हें कुछ बड़ी चीजें करनी होंगी और गलतियां करने से दूर रहना होगा, क्योंकि इनसे शो पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इस आर्टिकल में हम 3 बड़ी गलतियों के बारे में बात करेंगे, जो WWE को Raw के 2024 के आखिरी एपिसोड में बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

Ad

3- WWE Raw में सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच ब्रॉल नहीं होना

youtube-cover
Ad

सीएम पंक और सैथ रॉलिंस दोनों ही मौजूदा समय में काफी बड़े दुश्मन बन चुके हैं और उनकी स्टोरीलाइन फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। उनके बीच Raw के Netflix डेब्यू शो में मैच होने वाला है और रेड ब्रांड का अगला शो उनके मैच को हाइप करने के लिए आखिरी मौका होगा। सैथ और पंक दोनों को ही Raw के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है। वो एक ही सैगमेंट का हिस्सा बन सकते हैं।

सीएम पंक और सैथ रॉलिंस हमेशा की तरह एक-दूसरे पर निशाना साध सकते हैं और फिर उनके बीच ब्रॉल देखने को मिल सकता है। दोनों के बीच अगर शो में सिर्फ बैकस्टेज कोई सैगमेंट या फिर में बहस होती है, तो उतना मजा नहीं आएगा। उनके बीच ब्रॉल तो होना ही चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो जरूर फैंस के हाथ निराशा लगेगी। उनके ब्रॉल से Raw का अगला एपिसोड भी जरूर रोचक बन पाएगा।

2- WWE Raw में डेमियन प्रीस्ट और वॉर रेडर्स की हार होना

youtube-cover
Ad

WWE Raw के एपिसोड में डेमियन प्रीस्ट और वॉर रेडर्स का बड़ा मैच देखने को मिलने वाला है। वो जजमेंट डे के फिन बैलर, जेडी मैकडॉना और डॉमिनिक मिस्टीरियो से भिड़ने वाले हैं। इस मैच में जबरदस्त तरीके से बवाल मच सकता है। डेमियन और वॉर रेडर्स काफी डॉमिनेंट स्टार हैं। वो अपनी ताकत का उपयोग करने के लिए जाने जाते हैं। दूसरी ओर उनके विरोधी हील हैं।

वॉर रेडर्स के पास वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप है और उन्होंने थोड़े समय पहले ही इस टाइटल पर कब्जा किया था। दूसरी ओर डेमियन प्रीस्ट टॉप बेबीफेस हैं। इसी वजह से उन्हें हार के लिए बुक करना गलत होगा। इस टीम को हार से काफी ज्यादा नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसी वजह से उनकी जीत होनी चाहिए। दूसरी ओर जजमेंट डे को एक हार से उतना फर्क नहीं पड़ेगा और यह हार उनके फैक्शन में आ रही दरार को ज्यादा बढ़ा सकती है।

1- WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर को कोई विरोधी नहीं मिलना

Ad

गुंथर ने Saturday Night's Main Event में फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट को हराकर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया था। इसके बाद से गुंथर नज़र नहीं आए हैं और फैंस यह देखकर काफी ज्यादा निराश हैं। गुंथर Raw के टॉप स्टार हैं और उनके पास वर्ल्ड टाइटल है। इसी वजह से WWE को उन्हें एक्शन से दूर नहीं रखना चाहिए और जल्द से जल्द अलग विरोधी देना चाहिए।

Raw ब्रांड में इस समय काफी सारे सुपरस्टार्स हैं, जो गुंथर के लिए एक जबरदस्त विरोधी साबित हो सकते हैं। इसी वजह से गुंथर को Raw में आकर प्रोमो कट करना चाहिए और यहां किसी स्टार के साथ उनकी दुश्मनी शुरू होनी चाहिए। अगर इस Raw में गुंथर को कोई नया विरोधी नहीं मिला, तो यह बड़ी गलती होगी। इससे फैंस का गुस्सा फूटेगा और साफ तौर पर WWE यह नहीं चाहेगा। रिंग जनरल के टाइटल रन पर भी इस तरह से काफी असर पड़ सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications