3 बड़ी गलतियां जो WWE को Raw के आगामी एपिसोड में बिल्कुल नहीं करनी चाहिए

WWE
Raw के एपिसोड में होंगे बड़े मुकाबले (Photo: WWE.com)

Mistakes Should Avoid Raw: WWE WrestleMania 41 अब धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। ऐसे में Raw का इस हफ्ते का एपिसोड काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। कंपनी ने कुछ बड़े ऐलान पहले ही कर दिए हैं। सैथ रॉलिंस और सीएम पंक (CM Punk) के बीच धमाकेदार स्टील केज मैच होगा। इस मुकाबले का इंतजार सभी बेसब्री से कर रहे हैं। मैच में कुछ भी होने की संभावना है। इसके अलावा एजे स्टाइल्स और लोगन पॉल का आमना-सामना भी होगा। हालांकि, WWE द्वारा की गई कुछ गलतियां उनके ऊपर भारी पड़ सकती हैं। इस आर्टिकल में हम 3 बड़ी गलतियों के बारे में बात करेंगे, जो WWE को Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

Ad

#3 WWE को Raw में रोमन रेंस को वापस ना लाने की गलती नहीं करनी चाहिए

Ad

मेंस रॉयल रंबल मैच के बाद से WWE टीवी पर रोमन रेंस नज़र नहीं आए हैं। Raw में इस हफ्ते उनकी वापसी होनी चाहिए क्योंकि ये सबसे सही मौका है। सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच होने वाले स्टील केज मैच में उनकी एंट्री होनी चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो फैंस का गुस्सा फूट सकता है। कंपनी को उनकी वापसी ना कराने की गलती नहीं करनी चाहिए।

आप सभी जानते हैं कि रंबल मैच में सीएम पंक ने सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस को साथ में एलिमिनेट किया था। इसके बाद रिंग के बाहर रॉलिंस ने रेंस को दो स्टॉम्प लगाए थे। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस साल मेगा इवेंट में उनका मुकाबला रॉलिंस और पंक से हो सकता है। रेंस को स्टील केज मैच में आकर जरूर बदला लेना चाहिए।

#2 WWE Raw में सैथ रॉलिंस की हार नहीं होना चाहिए

Ad

सीएम पंक और सैथ रॉलिंस की राइवलरी बहुत लंबे समय से चल रही है। वैसे देखा जाए तो बड़े मौकों पर हमेशा ही सैथ के ऊपर पंक भारी पड़े हैं। दोनों के बीच इस साल की शुरुआत में हुए Raw Netflix डेब्यू शो में भी मैच हुआ था। वहां पर द बेस्ट इन द वर्ल्ड ने एकतरफा जीत हासिल की थी।

इसके अलावा मेंस रंबल मैच में भी पंक ने ही रॉलिंस को बाहर का रास्ता दिखाया था। अब WWE को Raw में सैथ रॉलिंस को हराने की गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा हुआ तो फिर WrestleMania 41 से पहले सैथ का मनोबल गिर सकता है।

#1 WWE Raw में जे उसो को कमजोर दिखाने की गलती

Ad

WrestleMania 41 में गुंथर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जे उसो के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। इनकी राइवलरी में ज्यादा मजा नहीं आ रहा है। हर हफ्ते लगभग एक ही चीज दिखाई जा रही है। पिछले हफ्ते गुंंथर ने जे उसो की हालत खराब कर दी थी।

Raw के आगामी एपिसोड में जे उसो का मैच ग्रेसन वॉलर के साथ होगा। मुकाबले में जरूर बवाल होने की संभावनाएं हैं। WWE को इस बार उसो को कमजोर दिखाने की गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा हुआ तो फिर उसो के मोमेंटम में गिरावट आ सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications