3 गलतियां जो WWE ने Elimination Chamber के बाद SmackDown के पहले एपिसोड में करके फैंस का दिल तोड़ दिया

WWE
SmackDown में हुईं बड़ी गलतियों पर नज़र (Photo: WWE.com)

WWE SmackDown Big Mistakes (7 March 2025): WWE Elimination Chamber 2025 के बाद SmackDown का पहला शो बढ़िया रहा। रैंडी ऑर्टन ने इसकी शुरुआत की और केविन ओवेंस, जॉन सीना के ऊपर निशाना साधा। इसके बाद कुछ बड़े मैच और सैगमेंट दिखने को मिले। अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स (Cody Rhodes) ने भी जॉन सीना के हील टर्न पर बयान दिया। मेन इवेंट में एलए नाइट ने शिंस्के नाकामुरा को हराकर यूएस चैंपियनशिप अपने नाम की। खैर अच्छे शो के बावजूद कुछ गलतियां भी इस हफ्ते ट्रिपल एच और उनकी टीम द्वारा की गईं। इस आर्टिकल में हम उन तीन गलतियों के बारे में बात करेंगे जो WWE ने Elimination Chamber 2025 के बाद ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में करके फैंस का दिल तोड़ दिया।

Ad

#3 WWE SmackDown में केविन ओवेंस का ना आना

Ad

Elimination Chamber 2025 में रैंडी ऑर्टन ने वापसी कर केविन ओवेंस के ऊपर हमला किया था। रैंडी ने लंबे समय बाद रिंग में एंट्री की। SmackDown में इस हफ्ते वो आए। उन्होंने पहले जॉन सीना के हील टर्न पर बयान दिया। रैंडी ने केविन के ऊपर भी तंज कसा।

रैंडी द्वारा दिया गया प्रोमो अच्छा था लेकिन कंपनी ने एक बड़ी गलती कर दी। अगर वहां पर केविन ओवेंस एंट्री करते तो मजा आता है। WWE द्वारा उनकी बुकिंग करनी चाहिए थी। रैंडी और केविन के बीच ब्रॉल होता तो राइवलरी और शानदार हो जाती।

#2 WWE द्वारा जेकब फाटू और सोलो सिकोआ के साथ क्या किया जा रहा है?

Ad

पिछले महीने जेकब फाटू और सोलो सिकोआ ने गलती से एक-दूसरे पर हमला किया। ब्लडलाइन में थोड़ा बहुत दरार पड़ती हुई दिखाई दी। ऐसा लगा था कि इनकी स्टोरी इस हफ्ते आगे बढ़ेगी लेकिन WWE ने अपनी दिशा ही बदल दी।

SmackDown में इस हफ्ते सोलो सिकोआ और ब्रॉन स्ट्रोमैन का मैच हुआ। DQ से स्ट्रोमैन की जीत हुई। स्ट्रोमैन ने फिर जेकब फाटू का बुरा हाल किया। ऐसा लगता है कि कंपनी अब स्ट्रोमैन और फाटू की राइवलरी को लेकर आगे बढ़ रही है। कहीं ना कहीं ये WWE द्वारा बड़ी गलती की गई।

#1 WWE SmackDown में टिफनी स्ट्रैटन और शार्लेट फ्लेयर राइवलरी में कुछ नया ना होना

Ad

WrestleMania 41 का आयोजन 19 और 20 अप्रैल को होने वाला है। वहां पर टिफनी स्ट्रैटन अपनी विमेंस चैंपियनशिप को शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं। इनकी राइवलरी में अभी तक बिल्कुल भी मजा नहीं आया है। हर हफ्ते लगभग एक ही चीज दिखाई जा रही है।

ब्लू ब्रांड में इस हफ्ते टिफनी का मुकाबला पाइपर निवेन के साथ हुआ था। टिफनी ने जीत हासिल की। उसके बाद शार्लेट ने आकर उनके पैर पर हमला कर दिया। शार्लेट ने स्ट्रैटन को फिगर 8 लेग लॉक भी लगाया। कंपनी को अब इनकी फ्यूड में कुछ नया करने की सख्त जरूरत है। ऐसा नहीं हुआ तो फिर फैंस का उत्साह कम हो सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications