3 बड़े कारण क्यों Roman Reigns को WWE SummerSlam 2024 में मैच लड़ना चाहिए

Ujjaval
WWE SummerSlam में रोमन रेंस को लड़ना चाहिए (Photo: WWE.com)
WWE SummerSlam में रोमन रेंस को लड़ना चाहिए (Photo: WWE.com)

Reasons Roman Reigns Should Wrestle SummerSlam: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2024) को लेकर हाइप अब शुरू हो गई है और कंपनी द्वारा बिल्डअप बनाया जा रहा है। इस प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए दो मैच तय हो गए हैं और अन्य मुकाबलों का ऐलान भी जल्द ही हो सकता है। रोमन रेंस (Roman Reigns) अभी ब्रेक पर हैं लेकिन फैंस जरूर चाहेंगे कि वो वापसी करके SummerSlam में मैच लड़ते हुए नज़र आएं।

Ad

रोमन रेंस सालों से WWE में काम कर रहे हैं और उन्होंने SummerSlam में कई मैच लड़े हैं। ऐसे में उनके रिकॉर्ड में एक और मैच इस साल जोड़ा जा सकता है। हालांकि, इसके चांस कम हैं। इन सभी चीज़ों के बावजूद कुछ कारणों से लगता है कि रोमन का साल के दूसरे सबसे बड़े WWE इवेंट में मैच होना चाहिए। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे क्यों रोमन रेंस को SummerSlam 2024 में मैच जरूर लड़ना चाहिए।

3- रोमन रेंस का WWE में आखिरी मैच काफी समय पहले आया था

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस ने WWE में अपना आखिरी मुकाबला WrestleMania XL में लड़ा था। इसके बाद से रेंस ब्रेक पर हैं और हर कोई उन्हें बहुत मिस कर रहा है। रोमन पार्ट-टाइमर के तौर पर काम करते हैं लेकिन अमूमन उनका ब्रेक इतना लंबा नहीं रहता है। इस बार रेंस को फैंस जल्द से जल्द वापस भी देखना चाहते हैं। यही कारण है कि अब उनका रिटर्न कराने का सबसे अच्छा विकल्प रहेगा।

SummerSlam को WrestleMania के बाद WWE का दूसरा सबसे बड़ा इवेंट माना जाता है। रोमन ने मेनिया में तो मैच लड़ लिया और अब उन्हें कंपनी के दूसरे सबसे बड़े शो में लाना चाहिए क्योंकि उन्हें काफी समय हो गया है। इसके लिए रोमन आने वाले किसी SmackDown में वापसी कर सकते हैं और उनका SummerSlam के लिए मैच ऑफिशियल हो सकता है।

2- WWE SummerSlam 2024 को खास बनाने के लिए

Ad

SummerSlam 2024 इवेंट के लिए WWE ने जरूर कई बड़ी चीज़ें प्लान की होंगी। ब्रॉक लैसनर काफी महीनों से एक्टिव नहीं हैं और उनका आखिरी मुकाबला SummerSlam 2023 में आया था। उनकी कमी नहीं खली क्योंकि रोमन रेंस भी नज़र आ रहे थे। अब रोमन और ब्रॉक दोनों नहीं हैं। इसी वजह से स्टार पावर की कमी लग रही है।

ऐसा लग रहा है कि SummerSlam 2024 में बड़े मैच होंगे लेकिन अगर कंपनी को स्टार पावर बढ़ानी है, तो फिर रोमन रेंस की वापसी अभी कराना बेहतर विकल्प होगा। इससे रेंस का SummerSlam में किसी के खिलाफ मैच सेटअप किया जा सकेगा। कुल मिलाकर इवेंट रेंस के इन-रिंग एक्शन में नज़र आने से खास और यादगार बन पाएगा। इसी वजह से रेंस का मैच लड़ना अच्छा फैसला हो सकता है।

1- सोलो सिकोआ को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच पाने से दूर रखने के लिए

youtube-cover
Ad

सोलो सिकोआ ने SmackDown के आखिरी एपिसोड द्वारा क्लियर कर दिया था कि वो कोडी रोड्स को उनकी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए आगे जाकर चैलेंज करने वाले हैं। Money in the Bank में सोलो ने रोड्स को पिन करके ब्लडलाइन को टैग टीम मैच में बड़ी जीत भी दिलाई। इसी वजह से लग रहा है कि सोलो अब कोडी को SummerSlam जैसे बड़े इवेंट में मैच के लिए चैलेंज करते हुए नज़र आ सकते हैं।

सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस को भी ललकारा है और उनकी जगह ले ली है। इसी वजह से रेंस नहीं चाहेंगे कि सोलो को अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल मैच लड़ने का मौका मिले। वो वापसी करते हुए सोलो के खिलाफ अपनी दुश्मनी शुरू कर सकते हैं। ऐसे में रोमन रेंस का सोलो के खिलाफ SummerSlam में मैच देखने को मिल पाएगा और सिकोआ को रेंस टाइटल स्टोरीलाइन से दूर रख पाएंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications