WWE इतिहास के 3 ऐसे महारिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है

इन WWE रिकॉर्ड्स को तोड़ने के बारे में सोच पाना ही मुश्किल काम है
इन WWE रिकॉर्ड्स को तोड़ने के बारे में सोच पाना ही मुश्किल काम है

WWE Records Never Broken: WWE का पूरी दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। कई दशकों से कंपनी द्वारा फैंस को एंटरटेन किया जा रहा है। कई सुपरस्टार्स अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। दिग्गजों से लबरेज WWE अब किसी परिचय का मोहताज नहीं है।

Ad

WWE में आजतक कई रिकॉर्ड बने और कई टूटे। दिग्गजों ने आकर रिंग में धमाल मचाया और अपनी मेहनत से नया मुकाम हासिल किया। कंपनी में आए दिन कोई ना कोई रिकॉर्ड बनता रहता है। कुछ ऐसे भी हैं जो टूट चुके हैं लेकिन कुछ का टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 रिकॉर्ड की बात करेंगे जो शायद अब कभी टूट नहीं सकते हैं।

#3 WWE में रैंडी ऑर्टन का सबसे कम उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बनना

Ad

ये एक ऐसा रिकॉर्ड है जो शायद कभी टूट नहीं पाएगा। खुद रैंडी ऑर्टन भी कह चुके हैं कि उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ना काफी मुश्किल है। दरअसल ऑर्टन ने 24 साल की उम्र में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनकर इतिहास रचा था। ये साल 2004 की बात है। अब सोचिए इतना लंबा समय हो गया और अभी तक उनके सबसे कम उम्र में चैंपियन बनने के रिकॉर्ड को कोई नहीं तोड़ पाया।

अगर WWE यूनिवर्स से पूछा जाए कि ऑर्टन के इस रिकॉर्ड को कोई तोड़ पाएगा। लगभग सभी लोगों का जवाब ना होगा। शायद फ्यूचर में भी इसका टूटना बहुत मुश्किल है। आपको बता दें SummerSlam 2004 में ऑर्टन ने क्रिस बेनोइट को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की थी। WWE में ये उनका पहला टाइटल था।

#2 दिग्गज द अंडरटेकर की WWE WrestleMania स्ट्रीक

youtube-cover
Ad

अंडरटेकर ने कुछ साल पहले रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था लेकिन उनकी WrestleMania स्ट्रीक को आज भी फैंस याद करते हैं। उन्होंने WrestleMania में लगातार 21 मैच जीतकर बड़ा रिकॉर्ड कायम किया। अंत में उनकी इस विनिंग स्ट्रीक को ब्रॉक लैनसर ने खत्म किया था।

WrestleMania में लगातार 21 मुकाबलों में जीत हासिल करना बहुत बड़ी बात होती है। शायद ऐसा आगे कभी देखने को नहीं मिलेगा। टेकर ने साल 1991 में मेनिया में अपनी पहली जीत हासिल की थी। टेकर द्वारा बनाया गया ये एक ऐसा रिकॉर्ड है जो कभी नहीं टूट पाएगा। एक तरह से कहा जाए तो इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बारे में सोचना ही बेवकूफी होगी।

#1 WWE दिग्गज आंद्रे द जायंट की विनिंग स्ट्रीक

आंद्रे द जायंट ने किया था कारनामा
आंद्रे द जायंट ने किया था कारनामा

70 से 80 के दशक में आंद्रे द जायंट ने जो काम किया वो हमेशा के लिए फैंस के जेहन में बस गया। उनका जैसा कभी कोई दूसरा रेसलर इंडस्ट्री में नहीं आ सकता। आपको बता दें आंद्रे द जायंट 15 साल तक एक भी मुकाबला नहीं हारे। अब सोचिए क्या ऐसा आज के दौर में हो सकता है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये गजब का रिकॉर्ड कभी नहीं टूट पाएगा।

आंद्रे द जायंट की विनिंग स्ट्रीक साल 1970 में शुरू हुई थी। WrestleMania 3 में उनका मुकाबला WWF वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए हल्क होगन के साथ हुआ था। दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ। अंत में जायंट को हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही उनकी विनिंग स्ट्रीक भी खत्म हुई थी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications