3 बहुत बड़े झटके जो साल 2024 में अभी तक WWE को लगे हैं

WWE को सुपरस्टार्स की इंजरी की वजह से काफी नुकसान हुआ है (Photo: WWE.com)
WWE को सुपरस्टार्स की इंजरी की वजह से काफी नुकसान हुआ है (Photo: WWE.com)

Big Setbacks For WWE In 2024: WWE अब इस साल के सेकंड हाफ में प्रवेश कर रहा है। आगामी दो बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट्स Money in the Bank और SummerSlam पर सभी की नजरें होंगी। पहले हाफ में कंपनी में बहुत कुछ देखने को मिला। कुछ स्टार्स इंजरी के कारण एक्शन से बाहर हुए तो कुछ ने ब्रेक लिया।

सैथ रॉलिंस ने करीब आठ हफ्ते बाद इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में वापसी की। Money in the Bank में डेमियन प्रीस्ट अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को उनके खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस आर्टिकल में हम उन तीन झटकों के बारे में बात करेंगे जो इस साल अभी तक कंपनी को लगे हैं।

#3 WWE दिग्गज शार्लेट फ्लेयर फ्लेयर सीरियस इंजरी से जूझ रही हैं

शार्लेट फ्लेयर पिछले साल दिसंबर के बाद से एक्शन में नज़र नहीं आईं। ACL इंजरी के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा था। उन्होंने 8 दिसंबर, 2023 को अपना अंतिम मैच ओस्का के खिलाफ लड़ा था। कहा गया था कि वो छह से नौ महीने के बीच में वापसी कर लेंगी। हालांकि, अभी तक उनकी वापसी को लेकर कोई कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है।

शार्लेट फ्लेयर को ठीक होने में अभी बहुत समय लगेगा। ऐसा लग रहा है कि इतनी जल्दी उनकी वापसी नहीं हो पाएगी। फ्लेयर के बाहर होने से कंपनी को बहुत नुकसान हो रहा है। विमेंस डिवीजन में उनका बहुत बड़ा नाम है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि SummerSlam से पहले उनकी वापसी हो जाएगी।

#2 रिया रिप्ली ने भी शोल्डर इंजरी के कारण छोड़ा था अपना WWE टाइटल

youtube-cover

रिया का विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप रन अच्छा रहा था। मेनिया के बाद रेड ब्रांड के पहले एपिसोड में लिव मॉर्गन ने उनके ऊपर बैकस्टेज हमला किया था। उनके कंधे और हाथ में चोट लग गई थी। वो करीब दो महीने से ज्यादा समय के लिए बाहर हैं। उन्हें मजबूरन अपना टाइटल छोड़ना पड़ा था। उनकी वापसी तक कंंपनी ने लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो की स्टोरी पर फोकस डाल दिया है।

रिप्ली अगर जल्दी वापसी कर लेंगी तो फिर उनकी राइवलरी लिव मॉर्गन के खिलाफ शुरू हो सकती है। दोनों की स्टोरी और शानदार अंदाज में आगे बढ़ेगी। रिया की इंजरी से भी कंपनी को बड़ा नुकसान हो रहा है। SummerSlam से पहले अगर रिप्ली वापसी कर लेती हैं तो फिर ये सभी को लिए अच्छा रहेगा।

#1 WWE दिग्गज सीएम पंक अभी तक फिट नहीं हुए हैं

youtube-cover

सीएम पंक के लिए ये साल अभी तक अच्छा नहीं गया है। Royal Rumble में उन्हें इंजरी आई थी और वो अभी तक फिट नहीं हुए हैं। हालांकि, अब उनका समय नजदीक आ रहा है और वो जल्द ही एक्शन में वापसी कर सकते हैं। पंक की इंजरी की वजह से कंपनी को कई बार अपने प्लान में भी बदलाव करना पड़ा।

Money in the Bank में शायद उनका मुकाबला नहीं होगा। उम्मीद की जा रही है कि SummerSlam में उनका मैच ड्रू मैकइंटायर से होगा। वैसे पंक की ड्रू के साथ अभी तक राइवलरी शानदार रही है। पंक की वजह से ड्रू को बहुत नुकसान हुआ है। हाल ही हुए Clash at the Castle प्रीमियम लाइव इवेंट में भी पंक की वजह से ड्रू को हार का सामना करना पड़ा था।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications