3 बड़े झटके जो WWE Raw में Seth Rollins और CM Punk को धराशाई करने के बाद Roman Reigns को लग सकते हैं

WWE
Raw में रोमन रेंस ने की धमाकेदार वापसी (Photo: WWE.com)

Big Shocks Roman Reigns Can Face: WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड ऐतिहासिक रहा। मेन इवेंट में सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच स्टील केज मैच हुआ। मामला एकदम सही जा रहा था लेकिन अंत में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने वापसी कर बवाल मचा दिया। उन्होंने पहले रॉलिंस की हालत खराब की और फिर पंक को भी स्पीयर से चित कर दिया। इनकी स्टोरी में अब आगे जाकर बहुत कुछ देखने को मिलने वाला है। पंक और रॉलिंस भी चुप नहीं बैठेंगे। दोनों कोई ना कोई चाल जरूर चलेंगे। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़े झटकों के बारे में बात करेंगे जो Raw में रॉलिंस और पंक को धराशाई करने के बाद रेंस को लग सकते हैं।

Ad

#3 WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को मिल सकती है सजा

Ad

Raw के जनरल मैनेजर एडम पीयर्स हैं। उनके काम से सभी खुश हैं। रोमन रेंस जब सैथ रॉलिंस का बुरा हाल कर रहे थे तब पीयर्स ने आकर मामला संभाला था। रेंस की हरकत से एडम बहुत नाराज नज़र आए। यहां तक कि रेंस ने उन्हें वहां से हटने के लिए भी कह दिया था।

जनरल मैनेजर के तौर पर एडम के पास रेंस को दंंड देने की पूरी पावर है। हो सकता है कि वो रोमन को सस्पेंड कर दें। ऐसा हुआ तो मामला और रोमांचक हो जाएगा। इसके अलावा वो एक अज्ञात राशि का जुर्माना भी उन्हें लगा सकते हैं।

#2 WWE में रोमन रेंस को छोड़कर सीएम पंक के साथ जा सकते हैं पॉल हेमन

Ad

Raw में बहुत ही मजेदार चीज एक देखने को मिली। जब सैथ रॉलिंस के ऊपर रोमन रेंस हमला कर रहे थे तब रिंग के अंदर सीएम पंक को पॉल हेमन संभाल रहे थे। इसके बाद जब रोमन ने पंक को स्पीयर लगाया तो हेमन हक्के-बक्के रह गए।

रोमन के लिए लंबे समय से हेमन वफादार रहे हैं। हालांकि, अब इनका रिश्ता खत्म हो सकता है। पंक के लिए रेंस को हेमन छोड़ सकते हैं। इसके अलावा हेमन द्वारा रोमन को बड़ा धोखा भी दिया जा सकता है।

#1 WWE रिंग में सैथ रॉलिंस और सीएम पंक मिलकर रोमन रेंस से बदला ले सकते हैं

Ad

सैथ रॉलिंस और सीएम पंक की राइवलरी बहुत लंबे समय से है। दोनों के बीच एक जटिल रिश्ता रहा है। पंक और रॉलिंस एक-दूसरे से नफरत करते हैं। हालांकि, एक चीज गौर करने वाली है कि दोनों के दुश्मन रोमन रेंस ही हैं।

रोमन रेंस के बवाल से जरूर रॉलिंस और पंक आहत हुए होंगे। दोनों अब साथ आकर रेंस को सबक सिखाने के बारे में सोच सकते हैं। ये एक चौंकाने वाला पल हो सकता है, जिसकी किसी ने भी उम्मीद नहीं की होगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications