3 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE WrestleMania 40 में टाइटल मैच का हिस्सा थे लेकिन इस साल उनका साधारण मुकाबला हो सकता है

WWE
WrestleMania 40 में कुछ स्टार्स ने दिखाया था अपना जलवा (Photo: WWE.com)

Stars Part Title Match WrestleMania 40: WWE WrestleMania 41 को बहुत हाइप किया जा रहा है। जॉन सीना के हील टर्न ने तो इसे और ज्यादा शानदार बना दिया है। पिछले साल का मेनिया भी जबरदस्त रहा था। द रॉक भी एक्शन में नज़र आए थे। कोडी रोड्स ने रोमन रेंस (Roman Reigns) के 1316 दिनों के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत किया था। फैंस ने इस शो को बहुत ज्यादा पसंद किया था। कई सारे रिकॉर्ड भी टूटे और कंपनी के ऊपर पैसों की बारिश हुई। खैर इस आर्टिकल में हम उन 3 बड़े सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो WrestleMania 40 में टाइटल मैच का हिस्सा थे लेकिन इस साल उनका साधारण मुकाबला हो सकता है।

Ad

#3 WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस का चैंपियनशिप मैच में शामिल होना मुश्किल है

Ad

रोमन रेंस अब WWE के शिखर पर पहुंच चुके हैं। इस वजह से फैंस की उनके ऊपर हमेशा नज़रें रहती हैं। पिछले पांच साल उन्होंने जबरदस्त अंदाज में काम किया। WrestleMania 40 में रोमन ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड की थी।

WrestleMania 41 में रोमन का टाइटल मैच में शामिल होना अब मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लग रहा है। मौजूदा स्टोरी को देखा जाए तो उनका मुकाबला सैथ रॉलिंस और सीएम पंक से हो सकता है। बहुत जल्द इस ट्रिपल थ्रेट मैच का ऑफिशियल ऐलान किया जा सकता है। चौंकाने वाली बात ये है कि पिछले चार साल लगातार रेंस टाइटल मैच का हिस्सा थे लेकिन अब ऐसा नहीं है।

#2 WWE WrestleMania 40 में सैथ रॉलिंस ने टाइटल गंवाया था

Ad

WrestleMania 40 में सैथ रॉलिंस ने अपने काम से खूब वाहवाही लूटी थी। नाईट 1 के मेन इवेंट में वो टैग टीम मैच का हिस्सा था। वहीं नाईट 2 में उन्होंने ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की थी। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

WrestleMania 41 में रॉलिंस किसी चैंपियनशिप मुकाबले में शायद अब नज़र नहीं आएंगे। रोमन रेंस और सीएम पंक के साथ उनका साधारण मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है। मौजूदा समय में इनकी राइवलरी जबरदस्त चल रही है।

#1 क्या WWE WrestleMania 41 में ड्रू मैकइंटायर टाइटल मैच में नज़र आएंगे?

Ad

WrestleMania 40 में ड्रू मैकइंटायर ने भी तगड़ा एक्शन दिखाया था। उन्होंने सैथ रॉलिंस को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की थी। हालांकि, वो कुछ ही समय तक चैंपियन रह पाए थे। डेमियन प्रीस्ट ने उनके ऊपर Money in the Bank ब्रीफकेस कैश-इन कर दिया था।

WrestleMania 41 में मैकइंटार भी टाइटल मैच में शायद नज़र नहींं आएंगे। डेमियन प्रीस्ट के साथ उनकी मौजूदा समय में राइवलरी चल रही है। इन दोनों के बीच आगामी मेगा इवेंट में सिंगल्स मैच हो सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications