Things Can Make Roman Reigns Match Memorable: WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस (Roman Reigns) का मुकाबला सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के साथ होगा। इस ट्रिपल थ्रेट मैच के ऊपर सभी की नज़रें बनी हुई हैं। तीनों की राइवलरी काफी खतरनाक अंदाज में अभी तक आगे बढ़ी है। पंक ने कह दिया है कि मैच के दौरान पॉल हेमन उनकी साइड पर खड़े रहेंगे। रॉलिंस ने भी फेवर की मांग कर दी है। रोमन भी अब कोई ऐसा बड़ा कदम उठा सकते हैं जिसका प्रभाव मेगा इवेंट में पड़ सकता है। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन शानदार चीजों के बारे में बात करेंगे जो WrestleMania 41 में होने वाले रेंस के ट्रिपल थ्रेट मैच को यादगार बना सकती हैं।
#3 क्या WWE WrestleMania 41 में होगी रोमन रेंस की जीत?
रोमन रेंस इस साल WrestleMania का 10वां मेन इवेंट करने जा रहे हैं। फैंस को हमेशा उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होती है। मेगा इवेंट में अगर रेंस की जीत होती है तो फिर मुकाबला अपने आप ही यादगार हो जाएगा।
रोमन को जीत के लिए इस बार कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। सैथ रॉलिंस और सीएम पंक उन्हें बुरी तरह धराशाई करने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटेंगे। खासतौर पर रॉलिंस की एक बार फिर रेंस के खिलाफ नफरत देखने को मिल सकती है।
#2 WWE दिग्गज पॉल हेमन की धोखेबाजी
WWE WrestleMania 41 में होने वाले ट्रिपल थ्रेट मैच में पॉल हेमन का अहम रोल है। वो मुसीबत में फंस चुके हैं। पंक ने अपना फेवर बता दिया है। रोमन ने हेमन को उनसे ना कहने के लिए कहा लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं मानी। रॉलिंस भी अब हेमन से फेवर चाहते हैं।
WrestleMania 41 में हेमन धोखेबाजी करते हैं तो फिर मुकाबला यादगार बन जाएगा। हो सकता है कि वो रोमन और पंक दोनों को धोखा देकर रॉलिंस के साथ चले जाएं। ऐसा भी हो सकता है कि वो पंक से हाथ मिला लें। कोई भी संभावना वहां पर अब बन सकती है।
#1 क्या WWE WrestleMania 41 में सीएम पंक जीत दर्ज करेंगे?
सीएम पंक के लिए WrestleMania 41 बहुत खास है। इतने शानदार करियर में कभी भी वो मेनिया का मेन इवेंट नहीं कर पाए थे। इस बात को लेकर कई बार उनका दिल भी टूटा। अब उनका सपना पूरा होने वाला है।
WrestleMania 41 के मेन इवेंट में पंक नज़र आएंगे। पहले ही बड़े मुकाबले में वो जीत दर्ज करते हैं तो मजा आ जाएगा। मैच भी हमेशा के लिए यादगार बन जाएगा। वैसे मामला अभी तक तो उनकी जीत की तरफ ही जा रहा है।