3 बहुत बड़ी चीजें जो WWE में Roman Reigns के आखिरी बार Royal Rumble मैच में हिस्सा लेने बाद हो चुकी हैं

Ujjaval
रोमन रेंस Royal Rumble में आखिरी बार 2020 में नज़र आए थे (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस Royal Rumble में आखिरी बार 2020 में नज़र आए थे (Photo: WWE.com)

Things Changed After Roman Reigns Last Royal Rumble: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) 2025 के Royal Rumble मैच का हिस्सा बनने वाले हैं। यह काफी बड़ी बात है, क्योंकि 5 साल बाद वो इस तरह के मुकाबले में नज़र आएंगे। इसके पहले आखिरी बार वो 2020 के Royal Rumble मैच का हिस्सा बने थे। इस मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन जीत प्राप्त नहीं कर पाए। ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) उन्हें बाहर करके जीत गए थे।

रोमन रेंस अब 5 साल बाद दोबारा रंबल मैच का हिस्सा बनेंगे। इन सालों में WWE में काफी कुछ बदल गया है। कुछ बड़े रिटर्न देखने को मिले, तो कुछ दिग्गजों ने रिटायरमेंट का फैसला कर लिया। इसी बीच WWE का कंट्रोल भी पूरी तरह से चेंज हो गया। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 बहुत बड़ी चीजों के बारे में बात करेंगे, जो WWE में Roman Reigns के आखिरी बार Royal Rumble मैच में हिस्सा लेने बाद अब तक हो चुकी हैं।

5- विंस मैकमैहन रिटायर हो गए और ट्रिपल एच WWE का कंट्रोल संभाल रहे हैं

Royal Rumble में जब रोमन रेंस आखिरी बार नज़र आए थे, तब विंस मैकमैहन WWE के क्रिएटिव हेड थे। हालांकि, कुछ साल बाद विंस मैकमैहन पर कुछ गंभीर आरोप लगे और इसी कारण उन्होंने WWE से रिटायर होने का फैसला किया। इसके बाद ट्रिपल एच चीफ कंटेंट ऑफिसर बने और वो इस किरदार में शानदार काम कर रहे हैं। उन्होंने काफी अच्छी तरह से मैकमैहन की जगह ली है।

4- सीएम पंक का WWE में ऐतिहासिक रिटर्न

youtube-cover

सीएम पंक ने WWE में रहते हुए काफी नाम कमाया लेकिन 2014 में वो कंपनी से चले गए। सालों तक वो वापस नहीं आए और उनका WWE में रिटर्न नामुमकिन लग रहा था। हालांकि, Survivor Series WarGames 2023 में पंक ने सभी को चौंका दिया। उन्होंने 9 साल बाद WWE में वापसी की और फैंस को इतिहास के सबसे यादगार पल में से एक दिया। इसके बाद से पंक शानदार काम करके फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं।

3- WWE दिग्गज जॉन सीना और द अंडरटेकर का रिटायरमेंट का ऐलान करना

youtube-cover

द अंडरटेकर और जॉन सीना दोनों ही WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स रहे हैं। Royal Rumble 2020 के बाद से अब तक देखा जाए, तो इन दोनों स्टार्स ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। अंडरटेकर Survivor Series 2020 में रिटायर हो गए थे और इसके बाद से वो डेडमैन गिमिक के साथ दिखाई नहीं दिए हैं। दूसरी ओर जॉन सीना ने भी अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया। वो 2025 के अंत के साथ अपने रेसलिंग करियर को खत्म कर देंगे।

2- WWE को कोडी रोड्स के रूप में अपना नया फेस मिला

youtube-cover

जॉन सीना एक समय पर WWE का फेस हुआ करते थे और उनके बाद रोमन रेंस ने यह जगह लेने की कोशिश की लेकिन फैंस ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। रोमन रेंस हील के तौर पर ज्यादा सफल रहे। सीना के बाद WWE को एक प्रॉपर बेबीफेस की जरूरत थी और उन्हें कोडी रोड्स के रूप में वो स्टार मिला। AEW छोड़ने के बाद रोड्स ने WWE में कदम रखा और वो काफी जल्दी लोकप्रिय हो गए। वो मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन भी हैं।

1- WWE में रोमन रेंस का ऐतिहासिक टाइटल रन और हील किरदार

youtube-cover

रोमन रेंस ने जब आखिरी बार Royal Rumble मैच में हिस्सा लिया था, तो वो बतौर बेबीफेस नज़र आए थे। SummerSlam 2020 में उन्होंने हील के तौर पर वापसी की और इसके बाद उनका ट्राइबल चीफ गिमिक काफी ज्यादा सफल रहा। वो इसके द्वारा अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। इसके साथ ही रोमन का 1316 दिनों का ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन भी देखने को मिला और इसी बीच उन्होंने कई सारे दिग्गजों को पराजित किया।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications