3 जबरदस्त चीज़ें जो Roman Reigns WWE SmackDown में वापसी पर कर सकते हैं

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस SmackDown में वापसी करेंगे
WWE दिग्गज रोमन रेंस SmackDown में वापसी करेंगे

Roman Reigns: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी जबरदस्त साबित हो सकता है। इस शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी देखने को मिलेगी। वो लंबे समय से टीवी पर नज़र नहीं आए हैं और इसी के चलते अब उनकी वापसी के लिए उत्साह अलग लेवल पर है।

Ad

रोमन रेंस यहां आकर कई अगल-अलग चीज़ें कर सकते हैं। WWE कुछ तरीकों से ट्राइबल चीफ की वापसी को रोचक बना सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 जबरदस्त चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जो रोमन रेंस WWE SmackDown के अगले एपिसोड में अपनी वापसी पर करते हुए नज़र आ सकते हैं।

3- WWE SmackDown में Roman Reigns का Randy Orton के साथ कंफ्रंटेशन हो

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और रैंडी ऑर्टन की स्टोरीलाइन की नींव रख दी गई है। SmackDown में वापसी के बाद से वाइपर, ब्लडलाइन के खिलाफ नज़र आ रहे हैं। उन्होंने ब्लू ब्रांड के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद रोमन रेंस को धमकी भी दी थी। रैंडी साफ तौर पर अपनी चोट का बदला लेना चाहते हैं और इसी के चलते वो रोमन रेंस को कंफ्रंट कर सकते हैं।

रोमन रेंस के सैगमेंट में रैंडी ऑर्टन दखल दे सकते हैं। वो यहां आकर ट्राइबल चीफ के पार्ट-टाइम शेड्यूल और कम टाइटल डिफेंड करने को लेकर बात कर सकते हैं। इसी बीच ब्लडलाइन द्वारा उन्हें चोटिल किए जाने को लेकर भी बात सामने रख सकते हैं। रैंडी अगर यहां रोमन रेंस को चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करते हैं, तो इसमें कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी।

2- WWE दिग्गज CM Punk की बातों का Roman Reigns जवाब देना चाहेंगे

Ad

WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में सीएम पंक नज़र आए थे। उन्होंने यहां कई चीज़ों को लेकर बात की थी। उन्होंने रैंडी ऑर्टन, एलए नाइट और केविन ओवेंस को लेकर अपनी राय दी और रोमन रेंस का नाम भी लिया था। उन्होंने ट्राइबल चीफ को एक्नॉलेज किया लेकिन उनके कम नज़र आने पर निशाना साधा।

पंक ने बताया था कि वो रोमन रेंस से पहले पॉल हेमन गाय थे। उन्होंने यहां ब्लडलाइन के सदस्यों का भी जिक्र किया था। इसी चीज़ को देखते हुए अब SmackDown में रोमन रेंस, बेस्ट इन द वर्ल्ड पर निशाना साध सकते हैं। वो यहां पंक को उनसे दूर रहने के लिए कह सकते हैं और खुद को असली पॉल हेमन गाय बता सकते हैं।

1- WWE दिग्गज Randy Orton और LA Knight के बीच कंटेंडर्स मैच बुक करें

Ad

रैंडी ऑर्टन ने भले ही रोमन रेंस को धमकी दे दी है लेकिन उनकी एलए नाइट के साथ अभी तक स्टोरीलाइन खत्म नहीं हुई है। Crown Jewel 2023 में हारने के बाद भी एलए नाइट लगातार ब्लडलाइन के खिलाफ स्टोरीलाइन का हिस्सा बने हुए हैं। उन्होंने कई बार कहा है कि वो रोमन रेंस को दोबारा चैलेंज करना चाहते हैं।

रैंडी ऑर्टन और एलए नाइट दोनों रोमन रेंस के सैगमेंट में आ सकते हैं। वो यहां अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं और इसके बाद रोमन रेंस दोनों बेबीफेस सुपरस्टार्स के बीच दुश्मनी पैदा करने के लिए उनके बीच चैंपियनशिप कंटेंडर्स मैच बुक कराने का प्रस्ताव रख सकते हैं। फैंस को यह चीज़ काफी ज्यादा पसंद आएगी। इस मैच के विजेता को सीधा Royal Rumble में ट्राइबल चीफ को चैलेंज करने का चांस मिल सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications