जानिए कौन से 3 सबसे बड़े धोखे जो WWE Money in the Bank 2024 में देखने को मिल सकते हैं 

WWE
जानिए WWE Money in the Bank में क्या बवाल हो सकता है? (Photo: WWE.com)

Big Betrayals Can Happen Money in the Bank: WWE Money in the Bank 2024 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। 7 जुलाई को कनाडा से इसका लाइव प्रसारण होगा। इस शो में फैंस को हर साल कई चीजें देखने को मिलती हैं। फैंस इस इवेंट के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक रहते हैं। फैंस को कुछ बड़े सरप्राइज भी इस बार शो में मिल सकते हैं।

Ad

कंपनी अभी तक पांच मुकाबलों का ऐलान कर चुकी है, जिसमें दो टाइटल मैच शामिल हैं। कुछ ऐसे मुकाबले भी देखने को मिल सकते हैं जिसमें किसी स्टार को धोखा मिल सकता है। अपने साथियों द्वारा इन स्टार्स को धोखा मिल सकता है। बड़ी बात है कि इन चीजों के बारे में ज्यादा किसी को पता नहीं होता है। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन धोखों पर नज़र डालेंगे जो Money in the Bank में घटित हो सकते हैं।

#3 क्या WWE हॉल ऑफ फेमर पॉल हेमन करेंगे बड़ा कारनामा?

Ad

Money in the Bank 2024 में कोडी रोड्स, केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन का मुकाबला द ब्लडलाइन के साथ होगा। पिछले हफ्ते ब्लडलाइन को जैकब फाटू ने भी ज्वाइन कर लिया है। ये फैक्शन अब काफी मजबूत हो गया है। हालांकि, बड़ी बात ये है कि पॉल हेमन और सोलो सिकोआ के बीच बिल्कुल भी नहीं बन रही है।

कई बार ऐसा लग रहा है कि ब्लडलाइन के खिलाफ हेमन चले जाएंगे। कई बार लग रहा है कि सिकोआ ही अपने साथियों के साथ मिलकर पॉल पर अटैक कर देंगे। पिछले हफ्ते सिकोआ ने पॉल से कहा कि रेंस की अब कभी वापसी नहीं होने वाली है। इसके बाद पॉल के चेहरे में थोड़ी हैरानी दिखी थी। उनका ये गु्स्सा MITB में फूट सकता हैं। वहां पर वो सिकोआ और उनके साथियों को मैच के दौरान धोखा दे सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर ब्लडलाइन को हार का सामना करना पड़ सकता है।

#2 क्या WWE सुपरस्टार फिन बैलर का सब्र का बांध टूटेगा?

Ad

फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट के बीच चीजें बिल्कुल भी सही नहीं चल रही हैं। कई बार दोनों के बीच अनबन देखने को मिली है। Money in the Bank 2024 में डेमियन अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मुकाबले में बैलर बहुत बड़ा गेम प्रीस्ट के खिलाफ खेल सकते हैं।

प्रीस्ट का चैंपियन बनने के बाद से बैलर के खिलाफ बर्ताव अच्छा नहीं रहा है। इसके बाद कई मौकों पर ऐसा लगा कि प्रीस्ट के खिलाफ कुछ जाल बैलर बुन रहे हैं। MITB में एक नई स्टोरीलाइन की शुरूआत हो सकती है। प्रीस्ट को फिन द्वारा धोखा मिल सकता है। इस तरह डेमियन अपना टाइटल गंवा सकते हैं। यहां से SummerSlam 2024 में दोनों के बीच मैच देखने को मिल सकता है।

#1 क्या WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन देंगे सबसे बड़ा धोखा?

Ad

SummerSlam 2024 में हर कोई कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन के बीच मुकाबला देखना चाहता है। Money in the Bank 2024 में ऑर्टन कुछ भी कर सकते हैं। वो ब्लडलाइन के खिलाफ होने वाले मैच में कोडी और केविन के ऊपर अटैक कर सकते हैं।

आपको याद होगा Clash at the Castle में कोडी को बचाने के लिए ऑर्टन और केविन ने एंट्री की थी। इसके बाद ऑर्टन की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वो अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को बहुत गौर से देख रहे थे। इस तरह के संकेत पहले भी कई बार मिल चुके हैं। MITB में कोडी को धोखा देकर ऑर्टन नई राइवलरी शुरू कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications