ब्रॉक लैसनर WWE के इतिहास के सबसे बड़े स्टार्स में से है। लैसनर ने अपने डेब्यू के बाद ही सबको प्रभावित कर दिया था और इस वजह से उन्हें काफी जल्दी सफलता मिली। उन्होंने डेब्यू के कुछ समय बाद ही किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीता और फिर वो WWE टाइटल पर भी कब्जा करने में सफल रहे।उनका प्रोफेशनल रेसलिंग करियर काफी ज्यादा बढ़िया साबित हुआ है। उन्होंने कई सारी चैंपियनशिप जीती है और कई सारे दिग्गजों का सामना किया है। साथ ही द बीस्ट कुछ बड़े दिग्गजों को हराने में सफल भी रहे हैं।Brock Lesnar Net Worth https://t.co/p3m5S9EJ2k pic.twitter.com/K0rCVvAezQ— Wealthy Gorilla (@WealthyGorilla) July 24, 2020ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने अपना पहला मैच हारा लेकिन फिर भी वो वर्ल्ड चैंपियन बनेWWE में ब्रॉक लैसनर के कई सारे दुश्मन रहे हैं और वो अपने ज्यादातर विरोधियों को हराने में भी सफल रहे हैं। इस दौरान कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स रहे हैं, जो ब्रॉक लैसनर के सबसे बड़े दुश्मन साबित हुए है। इसलिए हम बात करने वाले हैं ब्रॉक लैसनर के WWE में सबसे बड़े दुश्मनों के बारे में।3- WWE दिग्गज द अंडरटेकरThe Undertaker vs Brock Lesnar 😎😱! pic.twitter.com/op2dw3NbS9— SPN_Action (@SPN_Action) September 29, 2017ब्रॉक लैसनर और द अंडरटेकर की दुश्मनी से हर कोई परिचित जरूर होगा। दोनों के बीच दो अलग-अलग दशकों में फ्यूड देखने को मिली है। 2002-03 में दोनों स्टार्स के बीच शानदार स्टोरीलाइन चली थी और इस दौरान उनके बीच कई मौकों पर मुकाबले हुए।दोनों स्टार्स के बीच 2015 में फिर दुश्मनी शुरू हुई और इस बार दोनों ने अपनी पुरानी स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया। इसके बाद समरस्लैम, हेल इन ए सैल और रेसलमेनिया जैसे बड़े इवेंट्स में दोनों का सामना हुआ। इसी दुश्मनी में लैसनर ने द डेडमैन की लंबी स्ट्रीक को तोडा था। उस पल को शायद ही कोई रेसलिंग फैन भूलेगा।ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें जॉन सीना ने टॉप पर पहुंचाया