WWE Wrestlemania इतिहास में ब्रॉक लैसनर की 3 सबसे बड़ी हार

ब्रॉक लैसनर और गोल्डबर्ग
ब्रॉक लैसनर और गोल्डबर्ग

ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की गिनती WWE इतिहास के सबसे खतरनाक इन रिंग परफॉरमर्स में की जाती है। WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) भी उनके बड़े फैन रहे हैं, क्योंकि लैसनर का नाम सुनते ही कंपनी के शोज़ की व्यूअरशिप में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जाती रही है।

क्राउड की अहमियत तब और भी अधिक बढ़ जाती है जब WWE का साल का सबसे बड़ा शो यानी रेसलमेनिया (Wrestlemania) पास आ रहा हो। यही कारण रहा है कि साल 2012 में वापसी के बाद ब्रॉक लैसनर हर एक Wrestlemania का हिस्सा रहे हैं, जिनमें कुछ में उन्हें हार मिली तो कुछ में जीत।

ये भी पढ़ें: WWE Wrestlemania इतिहास में अंडरटेकर के 5 सबसे बेकार मैच

इससे पहले 2002-2004 तक WWE के साथ रहने के दौरान भी लैसनर ने 2 Wrestlemania मैच लड़े थे। इस आर्टिकल में हम द बीस्ट के सभी Wrestlemania मैचों को ध्यान में रखते हुए उनकी Wrestlemania में 3 सबसे बड़ी हार से आपको अवगत कराएंगे।

ये भी पढ़ें: जॉन सीना की Wrestlemania में 5 सबसे बड़ी हार

ब्रॉक लैसनर को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ मिली हार - Wrestlemania 36

youtube-cover

ब्रॉक लैसनर का आखिरी Wrestlemania मैच साल 2020 में हुआ। Wrestlemania 36 में उन्हें ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अपनी वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट को डिफेंड करना था। ये मुकाबला मैकइंटायर के लिए जितना अच्छा रहा, द बीस्ट के लिए उतना ही खराब भी रहा।

दोनों के बीच बहुत जबरदस्त और कांटेदार मुकाबला देखा गया, जिसके अंत में मैकइंटायर जीत दर्ज करने के बाद अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियन बने थे। द बीस्ट के लिए स्थिति इतनी खराब हो चुकी थी कि 3 एफ-5 लगाने के बाद भी मैकइंटायर को पिन करने में नाकाम रहे।

वहीं सबसे खराब बात ये रही कि ब्रॉक लैसनर की ये लगातार दूसरी Wrestlemania हार रही, क्योंकि इससे पहले 2019 में उन्हें सैथ रॉलिंस के खिलाफ भी हार झेलनी पड़ी थी। इससे पहले 2004 और 2013 में उन्हें लगातार Wrestlemania मैचों में हार झेलनी पड़ी थी।

ये भी पढ़ें: WWE Wrestlemania इतिहास के 5 सबसे आइकॉनिक एंट्रेंस

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

सैथ रॉलिंस के कैशइन के कारण ब्रॉक लैसनर की मेहनत व्यर्थ चली गई - Wrestlemania 31

youtube-cover

WWE Wrestlemania 31 में ब्रॉक लैसनर अपने वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करने रिंग में उतरे। रेंस हार मानने को तैयार नहीं थे, काफी संख्या में जर्मन सुपलेक्स का प्रभाव झेलने के अलावा उन्हें चार 4 एफ-5 भी झेलने पड़े।

द बीस्ट को रेंस के खिलाफ जीत दर्ज करने में पहले ही संघर्ष करना पड़ रहा था, तभी सैथ रॉलिंस ने Money in the Bank ब्रीफ़केस कैशइन कर उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं। हालांकि ब्रॉक लैसनर को पिन नहीं होना पड़ा, लेकिन अंत में उनकी कड़ी मेहनत रॉलिंस के कैशइन ने व्यर्थ साबित कर दी थी।

गोल्डबर्ग के हाथों हार मिली - Wrestlemania 20

youtube-cover

ब्रॉक लैसनर ने साल 2003 में कर्ट एंगल के खिलाफ अपना Wrestlemania डेब्यू किया था. जिसमें उन्हें जीत मिली। लेकिन अगले साल यानी Wrestlemania 20 में उनका सामना गोल्डबर्ग से हुआ, जिसमें स्टीव ऑस्टिन स्पेशल गेस्ट रेफरी रहे।

इस मैच के बाद लैसनर और गोल्डबर्ग, दोनों ही WWE छोड़ने वाले थे, इसलिए शुरू से लेकर अंत तक क्राउड दोनों सुपरस्टार्स को जमकर बू करता रहा। उनके बजाय फैंस ऑस्टिन को चीयर कर रहे थे। फैंस ने जैसे इस मैच को अपनी प्रतिक्रियाओं के दम पर हाइजैक कर लिया था, जिसमें द बीस्ट को हर झेलनी पड़ी थी।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications