Drew Mcintyre के अलावा 3 सबसे बड़े Superstars जिन्हें WWE द्वारा पहले सस्पेंड किया जा चुका है

WWE के बड़े सुपरस्टार्स पहले भी सस्पेंड हुए हैं (Photos: WWE.com)
WWE के बड़े सुपरस्टार्स पहले भी सस्पेंड हुए हैं (Photos: WWE.com)

WWE Superstars suspended: रेसलिंग की दुनिया ऐसी है, जहां कई बार रेसलर्स अपना आपा खो बैठते हैं और WWE सुपरस्टार्स इससे अछूते नहीं हैं। ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ऐसी ही एक स्थिति के चलते इस समय सस्पेंडेड हैं। वह अगले रॉ (Raw) एपिसोड में नजर आएंगे जहां से उनकी स्टोरी आगे बढ़ेगी।

Ad

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी WWE सुपरस्टार को सस्पेंड किया गया है। इससे पहले भी कंपनी अपने कई बड़े नामों को अलग-अलग कारणों से सस्पेंड करती आई है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे तीन सबसे बड़े सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें ड्रू मैकइंटायर से पहले सस्पेंड किया जा चुका है।

#3 रोमन रेंस को WWE 2018 में सस्पेंड कर चुकी है

youtube-cover
Ad

2018 के समय रोमन रेंस का किरदार अलग था। वह उस समय ब्रॉक लैसनर के साथ स्टोरी कर रहे थे। रोमन ने Elimination Chamber 2018 जीता था, जिसके कारण उन्हें उस साल ब्रॉक के साथ WrestleMania 34 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए एक मैच मिला था लेकिन चैंपियन नजर ही नहीं आते थे।

इसी कड़ी में जब वह कुछ हफ्तों तक नजर नहीं आए, तो 12 मार्च 2018 को हुए Raw एपिसोड में रोमन ने तब के जनरल मैनेजर कर्ट एंगल से बात की। इसके बाद वह WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन से बात करने गए, जहां विंस और उनके बीच बंद कमरे में कुछ तेज आवाज में बातें हुईं। इसके चलते विंस ने रोमन को सस्पेंड कर दिया था।

#2 शार्लेट फ्लेयर को WWE ने 2021 में सस्पेंड किया था

Ad

शार्लेट फ्लेयर 12 अप्रैल 2021 को WWE में वापस आई थीं। उन्हें मार्च महीने में टीवी से इसलिए दूर किया गया था, क्योंकि वह उस समय कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं। शार्लेट जिस एपिसोड में वापस आईं, उसमें रिया रिप्ली और ओस्का के बीच में एक Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच हुआ था। इस मैच के दौरान फ्लेयर ने दखल दिया था, जिसके चलते यह मुकाबले डिसक्वालिफिकेशन में खत्म हुआ था।

इसके अगले हफ्ते 19 अप्रैल 2021 वाले Raw एपिसोड में जब ओस्का और शार्लेट मेन इवेंट में मैच लड़ रही थीं तब रिया ने दखल दिया था, जिसके चलते फ्लेयर हार गई थीं। उन्होंने इस हार का गुस्सा ऑफिशियल पर निकाला था। ऐसे एक्शन के चलते उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। इसकी घोषणा Raw Talk में एडम पीयर्स ने की थी। इसके साथ ही उनपर $100,000 का जुर्माना भी लगाया गया था।

#1 ब्रॉक लैसनर भी अपने गुस्से के चलते WWE से 2021 में सस्पेंड हो चुके हैं

Ad

ब्रॉक लैसनर 21 अक्टूबर 2021 को हुए Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट का हिस्सा थे, जहां वह रोमन रेंस से उनकी यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतना चाहते थे। उनके इस सपने पर द उसोज़ के चलते पानी फिर गया और इसके बाद अगले दिन 22 अक्टूबर 2021 को हुए SmackDown में जो स्थिति बनी वह किसी के कंट्रोल में नहीं थी। ब्रॉक आए और उन्होंने सबको एक ही तरह से हमले का शिकार बनाया। इसमें WWE रिंगसाइड क्रू और कई सुपरस्टार्स शिकार बने।

ब्रॉक के लिए बात तब बिगड़ गई, जब उन्होंने एडम पीयर्स पर भी F5 से हमला कर दिया। इसके चलते ब्रॉक को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड किया गया, जबकि उनपर $1,000,000 का जुर्माना लगाया गया। ब्रॉक इस समय WWE रिंग से दूर हैं पर उनके वापस आने की उम्मीद है क्योंकि Royal Rumble 2024 के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रिपल एच ने कहा था कि वह अब भी कंपनी के साथ हैं

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications