एक्सट्रीम रूल्स 2019 के दौरान कमेंटेटर्स ने घोषणा कर दी थी कि 22 जुलाई को रॉ का स्पेशल एडिशन देखने को मिलेगा। डब्लू डब्लू ई (WWE) के इस निर्णय से फैंस रॉ के एपिसोड को देखने के लिए उत्सुक है। इस एपिसोड को रॉ रीयूनियन नाम दिया गया है।
रॉ रीयूनियन के स्पेशल एपिसोड को अचानक से बुक करने के बहुत से कारण हो सकते हैं। WWE चाहता है कि फैंस का रॉ के प्रति दिलचस्पी कम ना हो। डेव मैल्टज़र के अनुसार USA नेटवर्क चाहता है कि WWE अपनी खराब व्यूअरशिप में सुधार करें। रॉ रीयूनियन WWE की व्यूअरशिप वाली समस्या का सबसे अच्छा उपाय हो सकता है।
WWE अपने इस शो के लिए बहुत कुछ कर रहा है। रॉ के एपिसोड में हॉल ऑफ फेमर्स और बहुत से लैजेंड्स आने वाले हैं। इस लिस्ट में स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, स्कॉट हॉल, रिक फ्लेयर, द डडली बॉयज़, एरिक बिशफ, हल्क होगन, शॉन माइकल्स, रिकिशी, मिक फोली और जिमी हार्ट जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
इसके अलावा सैंटिनो मारेला, कर्ट एंगल, ट्रिपल एच, बुकर टी और मार्क हेनरी भी टेलीविजन पर वापसी करने वाले हैं। आइए हम बात करते हैं 3 चीज़ों के बारे में जो रॉ रीयूनियन में हो सकती है।
ये भी पढ़ें:- इन 33 WWE सुपरस्टार्स को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं वरुण धवन
स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और केविन ओवेन्स मिलकर शेन मैकमैहन पर अटैक करें
![à¤à¥à¤µà¤¿à¤¨ à¤à¤µà¥à¤¨à¥à¤¸ à¤à¤¾ सà¥à¤à¤¨à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/d8865-15637752404556-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/d8865-15637752404556-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/d8865-15637752404556-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/d8865-15637752404556-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/d8865-15637752404556-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/d8865-15637752404556-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/d8865-15637752404556-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/d8865-15637752404556-800.jpg 1920w)
वर्तमान में WWE रोस्टर में स्टीव ऑस्टिन की तुलना केविन ओवेन्स से की जा सकती है। केविन ओवेन्स का मौजूदा कैरेक्टर एटीट्यूड एरा में ऑस्टिन के कैरेक्टर की याद दिलाता है। दोनो सुपरस्टार्स अपने फिनिशर के रूप में 'द स्टनर' का उपयोग करते हैं।
भले ही ओवेन्स ने यह मूव ऑस्टिन से ही सीखा हो लेकिन वह भी अब इस फिनिशर में माहिर हो गए है। हम सभी को पता है कि विंस मैकमैहन और ऑस्टिन की ऐतिहासिक फ़्यूड सालों तक याद रखी जाएगी है। केविन की शेन के साथ फ़्यूड चल रही है तो हो सकता है कि ऑस्टिन इनकी फ़्यूड में जुड़ जाए और दोनों मैकमैहन पर स्टनर की बारिश कर दें।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
ड्रू मैकइंटायर और द अंडरटेकर की स्टोरीलाइन की शुरुआत हो
![à¤
à¤à¤¡à¤°à¤à¥à¤à¤° à¤à¤° मà¥à¤à¤à¤à¤à¤¾à¤¯à¤° à¤à¥ बà¥à¤ फ़à¥à¤¯à¥à¤¡ à¤à¥ शà¥à¤°à¥à¤à¤¤ हà¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0a75c-15637748916834-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0a75c-15637748916834-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0a75c-15637748916834-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0a75c-15637748916834-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0a75c-15637748916834-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0a75c-15637748916834-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0a75c-15637748916834-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/0a75c-15637748916834-800.jpg 1920w)
WWE ने अभी तक रॉ रीयूनियन के लिए द अंडरटेकर के नाम की घोषणा नहीं की है। अंडरटेकर का रॉ के एपिसोड में ना आना काफी ज्यादा निराशाजनक निर्णय माना जाएगा। फैंस को भी रॉ बिना टेकर के पसंद नहीं आएगी। अंडरटेकर रॉ में आ सकते हैं लेकिन WWE ने घोषणा नहीं की है। वह आकर फैंस को चौंका सकते हैं।
मैकइंटायर ने हाल ही में बताया था कि वह अंडरटेकर से नहीं डरते हैं। एक्सट्रीम रूल्स में टेकर और रोमन रेंस ने शेन मैकमैहन और मैकइंटायर को हराया था। रिपोर्ट्स के अनुसार समरस्लैम में द डेडमैन और मैकइंटायर के बीच मैच हो सकता है। अगले शो से द डेडमैन और मैकइंटायर की फ़्यूड की शुरुआत हो सकती है।
ये भी पढ़ें:- 5 ड्रीम मैच जो SummerSlam 2019 में हो सकते हैं
द क्लब रॉ में डी-जनरेशन X के रीयूनियन को खराब कर दें
![हà¥à¤² द à¤à¥à¤²à¤¬](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/626cb-15637746764241-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/626cb-15637746764241-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/626cb-15637746764241-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/626cb-15637746764241-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/626cb-15637746764241-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/626cb-15637746764241-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/626cb-15637746764241-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/626cb-15637746764241-800.jpg 1920w)
रॉ रीयूनियन में ट्रिपल एच, शॉन माइकल्स, रोड डॉग और एक्स-पैक दिखाई देने वाले हैं। WWE ने अभी तक बताया नहीं है कि यह साथ में आने वाले हैं या नहीं। DX ने कई मौकों पर रीयूनियन किया है। WWE में अभी 'द क्लब' से अच्छी फैक्शन मौजूद नहीं है।
फिनॉमिनल वन एजे स्टाइल्स और उनके साथी ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन जब से एक टीम में आए है, उनकी टीम जबरदस्त दिखाई दे रही है। रॉ में जैसे ही DX का रीयूनियन होता है, द क्लब उन्हें इंटरफेयर करने के लिए आ सकती है। इसके बाद दोनों के बीच जबरदस्त ब्रॉल हो सकता है और इस तरह से DX का रीयूनियन पूरी तरह खराब हो जाएगा।
ये भी पढ़ें:- कारण जो बताते हैं कि क्यों ब्रॉक लैसनर WWE इतिहास के सबसे बड़े चैंपियन है