3 मौजूदा सुपरस्टार्स जिन्हें WWE में Roman Reigns का साथ देने के चक्कर में बड़ी सजा भुगतनी पड़ रही है

WWE
इन WWE स्टार्स को रोमन रेंस का साथ देना पड़ा महंगा (Photo: WWE.com)

Superstars Who Facing Punishment After Supporting Roman Reigns: WWE SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से रोमन रेंस (Roman Reigns) बेबीफेस रूप में काम कर रहे हैं। इससे पहले करीब चार साल तक उन्होंने हील के तौर पर काम किया था। इस दौरान उन्होंने अपने व्यवहार से कई सुपरस्टार्स को ठेस पहुंचाई। मौजूदा समय में रोमन का साथ देने के लिए रेसलर्स को सोचना पड़ रहा है। सैथ रॉलिंस तो कह चुके हैं कि वो कभी रेंस की साइड नहीं जाएंगे। इस बीच कुछ स्टार्स रेंस के साथ खड़े हुए लेकिन अब उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस आर्टिकल में हम 3 मौजूदा सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें असली ट्राइबल चीफ का साथ देने के चक्कर में बड़ी सजा भुगतनी पड़ रही है।

Ad

#3 WWE में रोमन रेंस का साथ देना कोडी रोड्स को पड़ा महंगा

Ad

अक्टूबर, 2024 में हुए Bad Blood इवेंट में कोडी रोड्स और रोमन रेंस ने मिलकर सोलो सिकोआ और जेकब फाटू को हराया था। ये चीज केविन ओवेंस को पसंद नहीं आई। शो के बाद उन्होंने रेंस के ऊपर हील टर्न ले लिया था। उससे पहले कोडी और ओवेंस सहयोगी के रूप में काम कर रहे थे।

हाल ही में हुए Saturday Night's Main Event में कोडी ने केविन को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रिटेन की। शो ऑफ-एयर होने के बाद रोड्स के ऊपर ओवेंस ने जानलेवा हमला कर दिया था। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी और वो इस समय घर में आराम कर रहे हैं।

#2 WWE में ड्रू मैकइंटायर ने सैमी ज़ेन की हालत खराब कर दी है

Ad

पिछले महीने Survivor Series के बाद हुए Raw के पहले एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर ने वापसी कर सैमी ज़ेन के ऊपर अटैक किया था। दोनों के बीच Saturday Night's Main Event में मैच हुआ, जहां पर सैमी को करारी हार मिली। आप सभी जानते हैं कि पहले ड्रू और रोमन रेंस की तगड़ी राइवलरी रह चुकी है।

ड्रू कह चुके हैं कि रेंस का साथ जिसने भी दिया है वो उनकी हालत खराब कर देंगे। इस चक्कर में ही वो लगातार सैमी को निशाना बना रहे हैं। पिछले महीने ब्लडलाइन WarGames मैच के चलते असली ब्लडलाइन की रीयूनियन हुआ था। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में भी ड्रू ने ज़ेन को एकतरफा मुकाबले में मात दी।

#1 WWE Raw में जे उसो को भी सहना पड़ रहा है बहुत कुछ

Ad

2 दिसंबर, 2024 को हुए Raw के एपिसोड में बैकस्टेज जे उसो के ऊपर किसी ने खतरनाक अटैक कर दिया था। बाद में पता चला कि वो हमला ड्रू मैकइंटायर ने किया था। ड्रू कह चुके हैं कि वो असली ब्लडलाइन के सभी सदस्यों का हाल बेहाल कर देंगे।

सैमी ज़ेन को वो पस्त कर चुके हैं। अब ड्रू के निशाने पर जे उसो हैं। जे भी ब्लडलाइन WarGames मैच में रोमन रेंस की टीम का हिस्सा थे। रेंस का साथ देना उन्हें भारी पड़ रहा है। मैकइंटायर उनका पीछा छोड़ने वाले नहीं हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications