WWE इतिहास के 3 सबसे खतरनाक सुपरस्टार्स

दिग्गज केन शेमरॉक और ब्रॉक लैसनर
दिग्गज केन शेमरॉक और ब्रॉक लैसनर

WWE में अच्छे गिमिक, प्रोमो स्किल्स और लुक की तरह ही बढिया रेसलिंग स्किल्स भी काफी ज्यादा अहम हैं। किसी भी रेसलिंग प्रमोशन में सफलता हासिल करने के लिए इन सब चीजों में सुपरस्टार को अच्छा बनना पड़ता है। WWE में सफलता हासिल करना काफी ज्यादा कठिन है।

अगर कोई सुपरस्टार अपने शरीर और ताकत से मैनेजमेंट को प्रभावित करता है तो उसे जरुर सफलता मिलती है। WWE में अक्सर सुपरस्टार्स ज्यादा जोखिम नहीं उठाते और सेफ फाइट करते हैं। इसके बावजूद कुछ इसे सुपरस्टार है, जो असल में काफी ज्यादा खतरनाक है और वो असल फाइट में बड़ी आसानी से किसी को भी हरा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- WWE SummerSlam 2020 : 3 बड़े मैच जो इस इवेंट में देखने को मिल सकते हैं

इसलिए हम बात करने वाले हैं WWE इतिहास के सबसे खतरनाक सुपरस्टार्स के बारे में।

3- पूर्व WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर को WWE के इतिहस के सबसे खतरनक स्टार्स में से एक कहा जा सकता है। इस स्टार ने WWE में डेब्यू किया था और उन्हें देखकर हर कोई बोल सकता था कि वो काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं। लैसनर ने प्रोफेशनल रेसलिंग के बाद MMA की ओर रुख किया और यहां से साफ हो गया कि वो काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं। लैसनर ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की सबसे बड़ी कंपनी, UFC में जाकर हैवीवेट वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा किया।

WWE में वापसी करने क बाद उन्होंने अपने MMA स्टाइल को जारी रखा और इस वजह से वो और ज्यादा खतरनाक साबित होने लग गए। इस वजह से कहा जा सकता हे कि वो WWE इतिहास के सबसे खतरनाक स्टार्स में से एक हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE NXT रिजल्ट्स: 145 किलो के कीथ ली ने अपने दुश्मन को ललकारा, बाद में चैंपियन हुआ ढेर

2- पूर्व WWE चैंपियन कर्ट एंगल

WWE दिग्गज कर्ट एंगल भले ही ज्यादा खतरनाक नजर नहीं आते थे लेकिन वो असल लड़ाई में वो बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को आसानी से हरा सकते थे। एंगल ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं और ये उनकी ताकत को साबित करने के लिए काफी है।

साथ ही वो WWE कुछ ही ऐसे सुपरस्टार्स में से एक थे, जिनके पास ताकत और शानदर रेसलिंग स्किल्स का बढ़िया मिश्रण था। इस वजह से वो इतिहास के सबसे खतरनाक स्टार्स में से एक है।

1- पूर्व WWE दिग्गज केन शेमरॉक

केन शेमरॉक WWE इतिहास के सबसे खतरनाक सुपरस्टार है। शेमरॉक को भले ही विंस के प्रमोशन में ज्यादा सफलता नहीं मिली हो लेकिन उन्होंने हमेशा ही अपनी ताकत दर्शाई है।

केन को दुनिया का सबसे खतरनाक आदमी कहा जाता है। UFC में उनका शानदार प्रदर्शन रहा है। वहीं से उन्हें ये नाम मिला था और इसी कारण से वो WWE इतिहास के सबसे खतरनाक सुपरस्टार है और ये चीज़ उनके मुकाबलों में भी नजर आएगी।

ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें जॉन सीना ने टॉप पर पहुंचाया