3 चौंकाने वाले किरदार जो रोमन रेंस WWE में निभा चुके हैं: बड़े-बड़े दिग्गजों का किया है बुरा हाल

रोमन रेंस के WWE में अलग-अलग किरदार
रोमन रेंस के WWE में अलग-अलग किरदार

रोमन रेंस (Roman Reigns) ने जब WWE सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) 2012 में अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था। टैग टीम के रूप में हुई करियर की शुरुआत के समय उन्होंने भी नहीं सोचा होगा कि एक दिन वो दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग ब्रांड के मुख्य सुपरस्टार्स में से एक बन जाएंगे।

Ad

अपने करियर में अधिकांश मौकों पर बेबीफेस किरदार ही निभाते आए हैं। रोमन रेंस ने WWE के साथ बिताए पिछले करीब 9 सालों में कई किरदार निभाए हैं। एक समय पर उनकी तुलना जॉन सीना से भी की जाने लगी थी, क्योंकि फैंस उन्हें अपना हीरो मानने लगे थे।

ये भी पढ़ें: 5 रियल लाइफ कपल्स जो WWE में चैंपियन रह चुके हैं

लेकिन मौजूदा समय में रेंस WWE के सबसे बड़े हील सुपरस्टार बने हुए हैं और अक्सर बेईमानी से मैच जीतने की कोशिश करते हैं, यही चीज उन्हें बड़े विलन सुपरस्टार के रूप में प्रदर्शित करती है। उनके WWE के साथ पूरे सफर को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम रोमन द्वारा WWE में निभाए गए सभी कैरेक्टर्स से आपको अवगत कराएंगे।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी बॉडी 50 की उम्र के बाद भी पूरी तरह फिट नजर आती है

रोमन रेंस को द शील्ड पावरहाउस कहा जाता था

youtube-cover
Ad

साल 2014 के अंतिम कुछ महीनों तक रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़ ने एक टीम (द शील्ड) के रूप में काम किया। एक टीम के रूप में तीनों ने अंडरटेकर, जॉन सीना और द ग्रेट खली जैसे बड़े सुपरस्टार्स को अपने ट्रिपल पावरबॉम्ब मूव का शिकार बनाया था।

उन्हें द शील्ड का पावरहाउस इसलिए कहा जाता था क्योंकि वो ही अपने दुश्मन को कंधों पर उठाकर पावरबॉम्ब लगाते थे, जिसमें एम्ब्रोज़ और रॉलिंस साइड रोल निभाते थे। लेकिन जब 2014 में रोमन को सिंगल्स पुश मिलना शुरू हुआ, तभी द शील्ड अलग हो गई और रोमन का पावरहाउस का किरदार भी बीती बात हो चली।

ये भी पढ़ें: 6 बड़े सुपरस्टार्स जिन्हें WWE छोड़ने के बाद ज्यादा सफलता मिली

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

द बिग डॉग

रोमन रेंस
रोमन रेंस

2014 के अंतिम दौर और 2015 के शुरुआती महीनों में रोमन रेंस को WWE में एक बड़े बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में पुश मिलने लगा था। वो बड़े बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में उभर कर सामने आए इसलिए उन्हें द बिग डॉग कहा जाने लगा, एक ऐसा सुपरस्टार जो कंपनी के टॉप पर था।

Ad

इस कैरेक्टर में रहते उन्हें अंडरटेकर, ट्रिपल एच और ब्रॉक लैसनर जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स पर जीत मिली, जिसने उन्हें WWE का सबसे बड़ा बेबीफेस सुपरस्टार बना दिया था। लेकिन Summerslam 2020 में हील किरदार में वापसी के बाद ही रोमन रेंस के द बिग डॉग कैरेक्टर का अंत हो चला।

ट्राइबल चीफ/हेड ऑफ द टेबल

ट्राइबल चीफ रोमन रेंस
ट्राइबल चीफ रोमन रेंस

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि WWE Summerslam 2020 में रोमन रेंस ने हील कैरेक्टर में वापसी की। वहीं जबसे पॉल हेमन उनके एडवोकेट बने, तबसे उनकी माइक स्किल्स में सुधार आया और हेमन ने उन्हें बड़ा विलन बनने में भी काफी मदद की है।

अपने कज़िन ब्रदर जे उसो के खिलाफ स्टोरीलाइन में विजयी रहने के बाद वो ट्राइबल चीफ बने और SmackDown में वो खुद को हेड ऑफ द टेबल भी कहते हैं। हेड ऑफ द टेबल यानी वो जो भी करते हैं अपनी मर्जी से करते हैं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications