द रेटेड आर सुपरस्टार को हाल ही में डब्लू डब्लू ई(WWE) मेडिकल स्टाफ द्वारा रिंग में थोड़ी-बहुत फिजिकल एक्टिविटी करने की इजाजत मिली है और समरस्लैम के ठीक बाद E&C पोडकास्ट पर खुद ऐज ने कहा कि उन्हें लगता है कि वह दोबारा रेसलिंग कर पाएंगे।
समरस्लैम 2019 में ऐज ने इलायस के सैगमेंट में दखल देते हुए WWE में वापसी की और इलायस को स्पीयर दे दिया। आपको बता दे, यह 7 साल में पहली बार है जब ऐज ने किसी सुपरस्टार को स्पीयर दिया है। ऐज की वापसी पर WWE यूनिवर्स ने जबरदस्त रिएक्शन दिया था।
एक समय फैंस मानते थे कि ऐज उन्हें दोबारा कभी भी रेसलिंग करते हुए नहीं दिखेंगे। खुद ऐज ने कहा था कि एक और स्पीयर उन्हें अपाहिज कर सकता है। समरस्लैम 2019 में ऐज की वापसी के बाद से ही फैंस उनके इन-रिंग रिटर्न को लेकर अटकलें लगाने लगे हैं। फैंस चाहते हैं कि ऐज दोबारा रिंग में उतरे।
यह भी पढ़े: पॉल हेमन के द्वारा बनाई गई नई टैग टीम को मिलेगा बड़ा पुश
इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनका सामना ऐज अपनी वापसी पर कर सकते हैं।
#3. सैथ राॅलिंस
![सà¥à¤¥ राà¥
लिà¤à¤¸ vs à¤à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e16b8-15673169057613-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e16b8-15673169057613-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e16b8-15673169057613-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e16b8-15673169057613-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e16b8-15673169057613-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e16b8-15673169057613-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e16b8-15673169057613-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/e16b8-15673169057613-800.jpg 1920w)
आपको यह बात पता होनी चाहिए कि ऐज कभी भी अपना वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल हारे नहीं थे, इसलिए वह अपनी वापसी पर सैथ राॅलिंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकते हैं। वैसे भी अतीत में ये दोनों एक फिजिकल सैगमेंट का हिस्सा रह चुके हैं।
शील्ड को तोड़ने के बाद सैथ WWE में सबसे लोकप्रिय हील थे। 5 साल पहले एक सैगमेंट के दौरान सैथ ने ऐज के गर्दन पर पैर रखकर जॉन सीना को धमकी दी कि अगर वह अथॉरिटी का दोबारा गठन नहीं करते तो वह ऐज की गर्दन तोड़ देंगे।
आखिर में सीना को आर्किटेक्ट की बात माननी पड़ी। अगर इस ड्रीम मैच के बारे में बात किया जाए तो फैंस जीत-हार की परवाह नहीं करेंगे।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#2. एजे स्टाइल्स
![à¤à¤à¥ सà¥à¤à¤¾à¤à¤²à¥à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/d8fa3-15673174250106-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/d8fa3-15673174250106-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/d8fa3-15673174250106-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/d8fa3-15673174250106-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/d8fa3-15673174250106-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/d8fa3-15673174250106-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/d8fa3-15673174250106-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/d8fa3-15673174250106-800.jpg 1920w)
अतीत में, दुनियाभर के फैंस के लिए एजे स्टाइल्स vs ऐज का मैच टॉप ड्रीम मैचों में से एक हुआ करता था। लेकिन अफसोस उस वक्त इन दोनों सुपरस्टार्स के अलग-अलग प्रमोशन में होने के कारण यह मैच न हो सका। लेकिन अगर उस वक्त यह मैच होता तो निश्चय ही यह आज अब तक के सबसे बेहतरीन मैचों की श्रेणी में शामिल होता।
स्टाइल्स आज WWE के सबसे बड़े हील है, इसलिए अगर इन दोनों रेसलिंग लैजेंड्स के बीच मैच होता है तो निश्चय ही यह WWE यूनिवर्स का ध्यान अपनी ओर जरूर खींच लेगा । इस मैच में जीत से एजे स्टाइल्स को जरूर फायदा होगा। इसके साथ ही ऐज की सेहत को देखते हुए इस वक्त द फिनोमिनल वन उनके लिए सबसे बढ़िया प्रतिदंद्वी रहेंगे।
एजे स्टाइल्स इस वक्त सबसे बेहतरीन रेसलर हैं, साथ ही उनके साथ काम करना काफी सुरक्षित माना जाता है। उनमें इतनी काबिलियत है कि वह साधारण रेसलर के खिलाफ भी अच्छा मैच दे सकते हैं। अगर ऐज vs स्टाइल्स के मैच को सही से बुक किया जाए तो फैंस के ड्रीम मैच देखने का सपना पूरा हो सकता है।
#1.जॉन सीना
![à¤à¥à¤¯à¤¾ हà¥à¤à¤¾ यॠमà¥à¤?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7f1e1-15673239460942-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7f1e1-15673239460942-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7f1e1-15673239460942-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7f1e1-15673239460942-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7f1e1-15673239460942-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7f1e1-15673239460942-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7f1e1-15673239460942-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7f1e1-15673239460942-800.jpg 1920w)
हम लोग पहले भी ऐज और जॉन सीना की भिड़त देख चुके हैं। इस चीज को हुए 10 साल से भी अधिक हो चुके हैं और इस दौरान ऐज और सीना दोनों में काफी बदलाव आ चुका है।
अतीत में इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच WWE चैंपियनशिप को लेकर हुए फ्यूड ने काफी लंबे समय तक रॉ और स्मैकडाउन में अपना दबदबा बनाए रखा। इतिहास में अपने फ्यूड के दौरान इन दोनों सुपरस्टार्स ने जितने बेहतरीन प्रोमो दिए और इनके मैच का बिल्ड-अप जिस प्रकार रहा है, WWE क्रिएटिव टीम को इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच एक मैच और कराने के बारे में जरूर सोचना चाहिए।
हमें यह नहीं पता कि यह मैच कौन जीतेगा लेकिन इतना जरूर है कि इस मैच को देखने में दर्शकों को जरूर मजा आएगा।
यह भी पढ़ें: 3 चौंकाने वाली चीजें जो अगले हफ्ते रॉ में हो सकती है