WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस की कंपनी में वापसी के बाद एक बार फिर द शील्ड का रीयूनियन हो चुका है। द शील्ड के रीयूनियन के बाद अब फैंस को फास्टलेन पीपीवी में द शील्ड (रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़) बनाम ड्रू मैकइंटायर, बॉबी लैश्ले और बैरन कॉर्बिन का मुकाबला देखने को मिलेगा।
द शील्ड के कंपनी में एक बार फिर रीयूनियन होने के बाद फैंस में इस बात को लेकर दिलचस्पी बढ़ गई है कि कंपनी द शील्ड को किस स्टोरीलाइन में शामिल करेगी। इसी कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं उन 3 दिलचस्प स्टोरीलाइन के बारे में जो हमें द शील्ड के रीयूनियन होने के बाद देखने को मिल सकती हैं।
रोमन रेंस के खिलाफ डीन एम्ब्रोज़ का मुकाबला
![Is Ambrose still unstable?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/54a16-15517591056447-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/54a16-15517591056447-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/54a16-15517591056447-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/54a16-15517591056447-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/54a16-15517591056447-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/54a16-15517591056447-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/54a16-15517591056447-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/54a16-15517591056447-800.jpg 1920w)
डीन एम्ब्रोज़ की एक बार फिर द शील्ड में वापसी हो चुकी है लेकिन रैसलमेनिया के बाद उनके कंपनी से जाने की बात चल रही है। कंपनी चाहे तो द शील्ड के दो मेंबर रोमन रेंस और डीन एम्ब्रोज़ को टैग टीम के रूप में बुक कर सकती है।
इस दौरान डीन एम्ब्रोज़ को रोमन रेंस के खिलाफ बुक किया जा सकता है। जैसे की डीन को इस बात की शिकायत हो की क्या वह द शील्ड का हिस्सा हैं भी या नहीं, इस भ्रम में वह रोमन रेंस पर हमला कर सकते हैं। इसके बाद कंपनी के पास रैसलमेनिया 35 में रोमन रेंस बनाम डीन एम्ब्रोज़ के बीच आसानी से मुकाबला बुक करने का विकल्प होगा।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
नबंर वन कंटेंडर मैच
![Is this still a possibility?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/ace41-15517591608679-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/ace41-15517591608679-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/ace41-15517591608679-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/ace41-15517591608679-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/ace41-15517591608679-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/ace41-15517591608679-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/ace41-15517591608679-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/ace41-15517591608679-800.jpg 1920w)
रोमन रेंस की वापसी के बाद रैसलमेनिया 35 में ब्रॉक लैसनर बनाम सैथ रॉलिंस के मुकाबले को लेकर अलग-अलग अफवाहे चलनी शुरू हो गई है, हालांकि इस बात की संभावना कम है कि कंपनी रैसलमेनिया 35 में लैसनर बनाम सैथ रॉलिंस के मुकाबले से छेड़छाड़ करे।
कंपनी चाहे तो रोमन रेंस को पहले डीन एम्ब्रोज़ के खिलाफ जीत के लिए बुक करे उसके बाद सैथ रॉलिंस के खिलाफ मुकाबला करें। इस मुकाबले (रोमन बनाम सैथ) की शर्त ये होनी चाहिए कि जो भी इस मुकाबले को जीते वह लैसनर के खिलाफ यूनिवर्सल टाइटल के लिए नंबर वन कंटेंडर बन जाए।
80,000 दर्शकों के सामने ब्रॉक लैसनर को हराए द शील्ड
![Fans are tired of Brock's reign](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/fdba8-15517592072803-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/fdba8-15517592072803-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/fdba8-15517592072803-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/fdba8-15517592072803-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/fdba8-15517592072803-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/fdba8-15517592072803-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/fdba8-15517592072803-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/fdba8-15517592072803-800.jpg 1920w)
रैसलमेनिया 35 में कंपनी ने यूनिवर्सल टाइटल के लिए ब्रॉक लैसनर बनाम सैथ रॉलिंस का मुकाबला बुक किया है। इस मुकाबले में कंपनी द शील्ड का दखल करा सकती है। मुकाबले के दौरान जब ब्रॉक लैसनर पूरी तरह से सैथ रॉलिंस पर हावी हो तभी रोमन रेंस और डीन एम्ब्रोज़ की एंट्री करा दी जाए।
रोमन रेंस और डीन एम्ब्रोज़ बुरी तरह से लैसनर पर अटैक कर दें। इसके बाद शील्ड के तीनों मेंबर एक साथ मिलकर ब्रॉक लैसनर को बुरी तरह से पीटे और सैथ रॉलिंस को लैसनर के खिलाफ जीतने में मदद करें।