एलिमिनेशन चैंबर को शुरू होने में बस चंदे घंटे रह गए हैं और आपको बता दे, रेसलमेनिया 36 से पहले यह डब्लू डब्लू ई(WWE) का आखिरी पीपीवी है। हालांकि, कंपनी इस पीपीवी के लिए सही तरह से बिल्ड-अप करने में नाकाम रही है, यही कारण है कि फैंस इस पीपीवी को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं दिख रहे हैं। इसी चीज का ध्यान रखते हुए WWE अपने फैंस को खुश करने के लिए इस पीपीवी में कुछ चौंकाने वाली चीजें करा सकती है।
आपको बता दें, एलिमिनेशन चैंबर पीपीवी में दो एलिमिनेशन चैंबर मैच होने जा रहा है और इसके अलावा एक और बड़े मैच में ब्रॉन स्ट्रोमैन 3 सुपरस्टार्स सैमी जेन, शिंस्के नाकामुरा और सिजेरो के खिलाफ अपना इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल डिफेंड करते हुए नजर आएंगे।
यह भी पढ़े: रेसलिंग की 6 सच्चाई जो फैंस मानना नहीं चाहते
हालांकि, फैंस को खुश करने के लिए यह चीजें काफी नहीं होगी और WWE फैंस को चौंकाने के लिए इस पीपीवी के दौरान कुछ सुपरस्टार्स के कैरेक्टर में बदलाव कर सकता है। इस आर्टिकल में हम 3 ऐसे सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो इस पीपीवी के दौरान फेस टर्न और दो सुपरस्टार जो हील टर्न ले सकते हैं।
#3.फेस टर्न- सैमी जेन
![सैमी जेन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/db8b3-15836360185171-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/db8b3-15836360185171-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/db8b3-15836360185171-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/db8b3-15836360185171-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/db8b3-15836360185171-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/db8b3-15836360185171-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/db8b3-15836360185171-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/db8b3-15836360185171-800.jpg 1920w)
जैसा कि हमने आपको बताया कि सैमी जेन एलिमिनेशन चैंबर में सिजेरो और शिंस्के नाकामुरा के साथ मिलकर ब्रॉन स्ट्रोमैन का सामना करने जा रहे हैं। आपको बता दें, सैमी करीब एक साल बाद WWE टीवी पर कोई मैच लड़ने जा रहे हैं और संभावना है कि इस पीपीवी के दौरान वह अपने पुराने रूप में वापसी कर सकते हैं।
अगर सैमी इस पीपीवी के दौरान फेस टर्न लेते हैं तो उन्हें काफी फायदा हो सकता है और यही नहीं इस कारण रेसलमेनिया 36 में उन्हें किसी बड़े मैच का हिस्सा बनाया जा सकता है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं
#2. हील टर्न: हम्बर्टो कारिलो
![ह्म्बर्टो कारिलो](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/10516-15836367097248-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/10516-15836367097248-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/10516-15836367097248-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/10516-15836367097248-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/10516-15836367097248-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/10516-15836367097248-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/10516-15836367097248-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/10516-15836367097248-800.jpg 1920w)
हम्बर्टो कारिलो एलिमिनेशन चैंबर मैच में एंड्राडे के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप मैच का हिस्सा हैं। हालांकि, उनकी इन-रिंग क्षमता काफी शानदार हैं लेकिन उनकी पर्सनालिटी काफी साधारण है। वहीं उनके कजिन एंजल गार्ज़ा इन-रिंग क्षमता और पर्सनालिटी दोनों ही रूप से काफी शानदार है और अफवाह है कि वह एलिमिनेशन चैंबर में कारिलो को यूएस चैंपियनशिप जीतने में मदद कर सकते हैं।
हील टर्न लेकर गार्जा के साथ आने के कारण कारिलो को काफी फायदा हो सकता है और इस कारण उनकी पर्सनालिटी में भी काफी सुधार आ सकता है।
#3.फेस टर्न- असुका
![असुका](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/399c8-15836368505931-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/399c8-15836368505931-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/399c8-15836368505931-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/399c8-15836368505931-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/399c8-15836368505931-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/399c8-15836368505931-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/399c8-15836368505931-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/399c8-15836368505931-800.jpg 1920w)
असुका एलिमिनेशन चैंबर में रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए होने जा रहे नंबर 1 कंटेंडर मैच का हिस्सा हैं, हालांकि, उनके इस मैच में शामिल होने को लेकर संशय बराकर है। अफवाह है कि मेडिकली रूप से फिट न होने कारण इस मैच से बाहर किया जा सकता है।
अगर ऐसा है तो WWE किसी सुपरस्टार के द्वारा असुका पर हमला कराके उन्हें इस मैच से बाहर कर सकती है और संभावना है कि शायना बैजलर उनपर हमला करने वाली सुपरस्टार होगी। असुका पर हमला करने पर बैजलर को दर्शकों से काफी नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी और फैंस असुका को सपोर्ट करेंगे जिसका फायदा उठाकर असुका फेस टर्न ले सकती हैं।
#4.हील टर्न- लिव मॉर्गन
![लिव मॉर्गन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/ea137-15836371510452-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/ea137-15836371510452-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/ea137-15836371510452-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/ea137-15836371510452-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/ea137-15836371510452-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/ea137-15836371510452-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/ea137-15836371510452-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/ea137-15836371510452-800.jpg 1920w)
लिव मॉर्गन ने बॉबी लैश्ले-लाना के शादी के दौरान एक बेबीफेस के रूप में वापसी की थी और इसके बाद उन्होंने कई मौंको पर रुसेव के साथ टीम बनाकर लैश्ले-लाना का सामना किया। हालांकि, रुसेव के चोटिल होने के कारण यह स्टोरीलाइन बीच में समाप्त हो गई और इसके बाद लिव अपने पूर्व साथी रूबी रायट के साथ फ्यूड में आ गई और इन दोनों सुपरस्टार्स ने रॉ में मैच भी लड़ा और इस मैच की गेस्ट रेफरी सारा लोगन थी।
ये तीनों ही सुपरस्टार्स एलिमिनेशन चैंबर मैच का हिस्सा है और संभावना है कि इस मैच के दौरान मॉर्गन हील टर्न लेते हुए रूबी रायट और सारा लोगन के साथ टीम बना सकती है।
#5.फेस टर्न- नाया जैक्स
![नाया जैक्स](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/555b9-15836383157719-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/555b9-15836383157719-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/555b9-15836383157719-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/555b9-15836383157719-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/555b9-15836383157719-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/555b9-15836383157719-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/555b9-15836383157719-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/555b9-15836383157719-800.jpg 1920w)
नाया जैक्स चोटिल होने के कारण रेसलमेनिया 35 के बाद से ही WWE से दिखाई नहीं दी है। हालांकि, उनके रेसलमेनिया 36 तक वापसी को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है लेकिन उन्होंने ट्वीट करते हुए यह साफ़ कर दिया कि वह वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है।
अगर असुका एलिमिनेशन चैंबर में होने वाले मैच से बाहर हो जाती है तो नाया जैक्स इस मैच में उनकी जगह एक बेबीफेस के रूप में वापसी कर सकती है। नाया जैक्स एक अनोखी सुपरस्टार है और उनके वापसी से निश्चय ही विमेंस डिवीजन को काफी फायदा होगा।