ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक माना जाएगा। उन्होंने अपनी शानदार रेसलिंग स्किल्स और जबरदस्त ताकत से ढेरों फैंस बनाए हैं। वो अबतक कई बार वर्ल्ड टाइटल्स जीत चुके हैं। उन्होंने 5 बार WWE चैंपियनशिप और 3 बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती है। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य प्रमोशन्स में भी टाइटल्स जीते हैं।BEAST IN THE BANK. @BrockLesnar shocked the @WWEUniverse by WINNING the Men's #MITB Ladder Match! https://t.co/q1LU161S2b pic.twitter.com/FANdioePb5— WWE (@WWE) May 20, 2019ये भी पढ़ें:- 2 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE से जाने के बाद जबरदस्त सफलता मिली और 2 जिनका करियर बर्बाद हो गयाइसके अलावा उन्होंने Royal Rumble और Money in the Bank जैसे बड़े मैचों में भी जीत दर्ज की है। साथ ही वो द अंडरटेकर की WrestleMania स्ट्रीक को तोड़ने वाले पहले सुपरस्टार थे। इसके अलावा उन्होंने कर्ट एंगल, जॉन सीना, रोमन रेंस और गोल्डबर्ग जैसे दिग्गजों को भी हराया है। ब्रॉक लैसनर के WWE करियर के बारे में कई ऐसी बातें हैं जिनके बारे में शायद ही किसी फैन को पता होगा।3- तीन WWE सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्होंने ब्रॉक लैसनर को एक से ज्यादा बार हराया हैEXCLUSIVE: The #UniversalChampion @WWERollins would LOVE the opportunity to beat @BrockLesnar AGAIN. #WWESSD @HeymanHustle pic.twitter.com/mXtRY9jS3I— WWE (@WWE) June 7, 2019ब्रॉक लैसनर को हराना काफी ज्यादा मुश्किल रहा है। काफी कम ऐसे WWE सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्होंने ब्रॉक लैसनर को एक से ज्यादा बार हराया है। दरअसल, इस लिस्ट में जॉन सीना, गोल्डबर्ग और सैथ रॉलिंस का नाम शामिल है। गोल्डबर्ग ने लैसनर को WrestleMania 20 और Survivor Series 2016 में पराजित किया था।ये भी पढ़ें:- जॉन सीना की पत्नी शे शारियटज़देह के बारे में 5 बातें जो शायद आपको पता नहीं होगीइसके अलावा सैथ रॉलिंस ने लैसनर को दो मौकों पर सिंगल्स मैच में पराजित किया है। दरअसल, सैथ ने WrestleMania 35 और Summerslam 2019 में ब्रॉक लैसनर को हराया था। इसके अलावा जॉन सीना ने Extreme Rules 2012 और Night of Champions 2014 में ब्रॉक को हराया था। इन तीनों सुपरस्टार्स ने ही लैसनर को एक से ज्यादा बार पराजित किया हुआ है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।