3 बड़ी दुश्मनियां जो WWE Crown Jewel 2023 में समाप्त हो सकती हैं 

WWE सुपरस्टार्स जॉन सीना और रोमन रेंस
WWE सुपरस्टार्स जॉन सीना और रोमन रेंस

Crown Jewel: सऊदी अरब में होने वाले WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) के आयोजन में लगभग 24 घंटे रह गए हैं। इस प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए कुल 8 मैचों का ऐलान किया गया है। ये सभी बेहतरीन मैच हैं इसलिए धमाकेदार शो होने की उम्मीद की जा रही है।

WWE में होने वाले हर प्रीमियम लाइव इवेंट के जरिए कुछ फिउड्स का जरूर अंत देखने को मिलता है। ऐसा लग रहा है कि Crown Jewel के जरिए भी कुछ बड़ी दुश्मनियों का अंत हो सकता है। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 बड़ी दुश्मनियों का जिक्र करने वाले हैं जो WWE Crown Jewel 2023 में समाप्त हो सकती हैं।

3- WWE Crown Jewel 2023 में Logan Paul और Rey Mysterio की दुश्मनी समाप्त हो सकती है

लोगन पॉल ने हाल ही में WWE में वापसी करके रे मिस्टीरियो के साथ फिउड की शुरूआत की थी। अब लोगन को रे के खिलाफ Crown Jewel 2023 में मैच लड़ने का मौका मिलने वाला है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि सोशल मीडिया स्टार इस मुकाबले में दिग्गज को हराकर नए यूएस चैंपियन बन सकते हैं।

देखा जाए तो लोगन के WWE में सभी फिउड काफी छोटे रहे हैं और वो अभी तक केवल एक मैच लड़कर राइवलरी का अंत करते हुए दिखाई दिए हैं। इस वजह से संभावना ज्यादा है कि Crown Jewel में ही पॉल का रे मिस्टीरियो के खिलाफ फिउड का अंत हो सकता है। बता दें, सोशल मीडिया स्टार के हाल ही में केविन ओवेंस के खिलाफ फिउड शुरू होने के संकेत दिए गए थे और जल्द ही इस राइवलरी की शुरुआत की जा सकती है।

2- WWE Crown Jewel में John Cena और Solo Sikoa की दुश्मनी का अंत हो सकता है

जॉन सीना ने WWE में वापसी के बाद द ब्लडलाइन के साथ दुश्मनी की शुरुआत की थी। इसके बाद से ही सीना और सोलो एक-दूसरे के बड़े दुश्मन बन चुके हैं। सिनेशन लीडर & एलए नाइट की जोड़ी ने Fastlane 2023 में जिमी उसो & सोलो सिकोआ को हराया था।

अब Crown Jewel 2023 में जॉन सीना vs सोलो सिकोआ का सिंगल्स मैच होने वाला है। देखा जाए तो इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच दुश्मनी शुरू हुए काफी वक्त बीत चुका है इसलिए इस मुकाबले के जरिए आखिरकार इस राइवलरी का अंत किया जा सकता है। यही कारण है कि ये दोनों सुपरस्टार्स हर हाल में इस मैच को जीतकर इस राइवलरी का धमाकेदार तरीके से अंत करना चाहेंगे।

1- WWE Crown Jewel 2023 में LA Knight और Roman Reigns की दुश्मनी समाप्त हो सकती है

एलए नाइट को Crown Jewel 2023 में अपने करियर के सबसे बड़े मैच में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस का सामना करना है। ऐसा लग रहा है कि रोमन बाकी सुपरस्टार्स की तरह नाइट को भी हराकर अपना ऐतिहासिक टाइटल रन जारी रख सकते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो ट्राइबल चीफ साल 2023 के आखिरी प्रीमियम लाइव इवेंट Survivor Series को मिस कर सकते हैं।

इसके अलावा WWE ने पहले ही हेड ऑफ द टेबल के लिए कई फ्यूचर प्रतिद्वंदी तैयार कर लिए हैं। इस वजह से संभावना ज्यादा है कि एलए नाइट Crown Jewel के बाद अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप पिक्चर से बाहर हो सकते हैं। अगर ऐसा है तो यह देखना रोचक होगा कि मेगास्टार इसके बाद किस सुपरस्टार के साथ फिउड की शुरुआत करने वाले हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now