WWE और रेसलिंग जगत में चैंपियनशिप का काफी ज्यादा महत्व है। हर कोई चाहता है कि वो WWE में आकर चैंपियनशिप जीते और नाम कमाए। खैर, WWE के पास काफी सारी चैंपियनशिप है। हर डिवीजन के लिए अलग टाइटल्स है। खैर, मेंस सुपरस्टार्स के लिए मुख्य रूप से 4 टाइटल्स है।इसमें से दो वर्ल्ड चैंपियनशिप है वहीं दो मिड-कार्ड टाइटल्स है। कोई भी सुपरस्टार WWE में आने के बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने से पहले छोटी टाइटल्स पर कब्जा करता है। सालों से ऐसा ही देखने को मिल रहा है। WWE में सालों से इंटरकॉन्टिनेंटल और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप रही है।Shinsuke Nakamura should've been WWE Champion years ago, on multiple occasions too. He had the entire crowd behind him throughout NXT and when he got called up. It's such a missed opportunity. Hopefully we can still get that in the future. pic.twitter.com/tiFaec3yJp— 💫 Connor 💫 (@FinnsTakeover) May 21, 2020ये भी पढ़ें:- 3 दिग्गज जिनका कभी भी WWE में एक-दूसरे से सामना नहीं हुआWWE में कई सारे सुपरस्टार्स ने US टाइटल पर कब्जा किया और बाद में वो वर्ल्ड चैंपियन भी बने। उन्हें US टाइटल से अपने करियर की सही शुरुआत मिली। इसके बावजूद कुछ ऐसे भी US चैंपियंस रहे हैं जो WWE चैंपियन नहीं बन पाए हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 वर्तमान सुपरस्टार्स के बारे में जो US चैंपियनशिप जीत पाए लेकिन वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा नहीं कर पाए।3- पूर्व WWE स्टार रुसेव View this post on Instagram One of the greatest moments of my life! A post shared by Miroslav Barnyashev (@tobemiro) on Oct 5, 2019 at 12:57pm PDTरुसेव एक मेन इवेंट लेवल के सुपरस्टार है और वो टॉप स्टार के रूप में काम कर सकते थे। WWE ने उन्हें अपने शुरुआती करियर में काफी बड़ा पुश दिया था और उन्होंने US टाइटल जीतने के बाद उसे लंबे समय तक गंवाया भी नहीं था। उस समय लग रहा था कि WWE उन्हें वर्ल्ड चैंपियन जरूर बनाने वाला है लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। हाल ही में इस पूर्व US चैंपियन को WWE ने कंपनी से निकाल दिया। वो जरूर अन्य प्रमोशन में जाकर वहां की टॉप टाइटल जीत सकते हैं। ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जो 2020 में बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं