3 पूर्व स्टार्स जो WWE में वापसी करना चाहते हैं और 2 जो नहीं चाहते

मोक्सली और ईवा
मोक्सली और ईवा

2- WWE में वापसी नहीं करना चाहते: क्रिस जैरिको

क्रिस जैरिको WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने WWE में काफी ज्यादा समय तक काम किया है और इस समय वो ऑल एलीट रेसलिंग का हिस्सा है।

हाल ही में जैरिको से WWE में वापसी करने के बारे में पूछा गया था और इसपर उन्होंने साफ इनकार कर दिया। इससे पता चलता है कि वो AEW में ही अपने करियर का अंत करना चाहते हैं।

2- WWE में वापसी करना चाहते हैं: एल्बर्टो डेल रियो

एल्बर्टो डेल रियो को WWE इतिहास के सबसे सफल मेक्सिकन सुपरस्टार्स की सूचि में जरूर रखा जाएगा। उन्होंने WWE में टॉप टाइटल्स से लेकर रॉयल रंबल तक सब जीता है।

डेल रियो ने साल की शुरुआत में बताया था कि उन्होंने WWE में अपनी वापसी के लिए बात की थी। अबतक तो रियो की वापसी नहीं हुई है लेकिन अगर भविष्य में कंपनी के पास प्लान्स रहे तो उनकी वापसी जरूर हो सकती है।

ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिन्होंने द अंडरटेकर को हराया लेकिन वो टॉप स्टार नहीं बने