द अंडरटेकर WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। इस दिग्गज ने 1990 में अपना डेब्यू किया था और जल्द ही वो अपने अलग गिमिक की वजह से सबकी नजरों में आ गए। टेकर के लिए फिर सफल बनने का रास्ता सबसे ज्यादा आसान हो गया था।द अंडरटेकर जैसे बड़े स्टार को हराना किसी भी सुपरस्टार के लिए बड़ी बात है। काफी कम सुपरस्टार्स ने डेडमैन को हराया है और ऐसे में अगर कोई भी सुपरस्टार, टेकर को हराता तो उसका टॉप पर पहुँचाना तय रहता है, क्योकि इससे पता चलता है कि WWE को उस सुपरस्टार पर भरोसा है।The Undertaker’s real name is Mark William Calaway. pic.twitter.com/SYtS08uVs9— Did You Know? (@NatCurious) August 3, 2020ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिनका करियर गहरी चोट की वजह से काफी छोटा हो गयाइस दौरान कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स रहे हैं, जिन्होंने द अंडरटेकर को हराया लेकिन फिर भी उनकी किस्मत खराब रही और वो टॉप स्टार नहीं बन पाए। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने द डेडमैन को हराया लेकिन फिर भी वो सफल WWE स्टार नहीं बन पाए।3- पूर्व WWE सुपरस्टार मिस्टर कैनेडीI hail from Green Bay Wisconsin Mister Kennedy.#rannfl pic.twitter.com/HhNQINecRc— Paddymysterio (@Paddymsterio) January 12, 2020द अंडरटेकर और मिस्टर कैनेडी के बीच काफी जबरदस्त दुश्मनी चली थी और WWE इस दौरान कैनेडी को टॉप स्टार के रूप में देख रहा था। इस स्टार के पास टॉप स्टार बनने के लिए हर एक चीज़ मौजूद थी। उन्हें अंडरटेकर के खिलाफ कुछ बड़ी जीत मिली।इसके बाद लग रहा था कि द डेडमैन को हराने वाला ये सुपरस्टार ज्यादा सफल नहीं हुआ। अंत में उन्हें WWE से रिलीज कर दिया गया और शायद ही किसी को कैनेडी के बारे में पता होगा। WWE दिग्गज को हराने और मनी इन द बैंक लैडर मैच को जीतने के बाद भी अपने छोटे साइज की वजह से WWE ने उनपर भरोसा खो दिया। ये चीज़ आज भी जारी है, जहां छोटे साइज के सुपरस्टार्स को पुश नहीं मिल पता। ये भी पढ़ें:- 3 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने सिर्फ एक दिन तक ही WWE चैंपियनशिप को अपने पास रखा