3 कारण क्यों कैरियन क्रॉस WWE के अगले रोमन रेंस बनेंगे

क्रॉस
क्रॉस

रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार है। कहा जा सकता है कि रोमन रेंस WWE के फेस है और उनकी वजह से कंपनी को व्यूअरशिप से लेकर टिकट सेलिंग में बड़ा फायदा होता है। WWE के पास अब रोमन रेंस की तरह ही एक और शानदार सुपरस्टार आ गया है, जो कंपनी का अगला टॉप स्टार बन सकता है।

ये सुपरस्टार और कोई नहीं बल्कि कैरियन क्रॉस है। WWE को लंबे समय बाद एक ऐसा सुपरस्टार मिला है, जो हर एक चीज़ में परफेक्ट है। साथ ही WWE और ट्रिपल एच ने इस बात को जाना है और इसी वजह से क्रॉस को आते ही टॉप स्टोरीलाइन का हिस्सा बनाया गया है।

ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर के WWE में 3 सबसे बड़े दुश्मन

क्रॉस में कुछ ऐसी बड़ी विशेषताएं हैं, जो उन्हें WWE का सबसे बड़ा सुपरस्टार बना सकती है। साथ ही वो रोमन रेंस का स्थान लेकर अगले फेस बन सकते हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 कारणों के बारे में जिनकी वजह से कैरियन क्रॉस अगले रोमन रेंस बन सकते हैं।

3- अनोखा WWE कैरेक्टर

अक्सर जो भी सुपरस्टार WWE में आता है तो उसे अपना एक गिमिक बनाना पड़ता है और उसे उभारना पड़ता है और इस वजह से उस सुपरस्टार को NXT में ज्यादा समय बिताना पड़ता है। कैरियन क्रॉस के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं है।

कैरियन क्रॉस ने इंडिपेंडेंट सिन पर ही अपना अनोखा गिमिक बनाया और इस वजह से वो जल्द ही प्रसिद्ध हो गए। WWE को भी उनका गिमिक पसंद आया और इस वजह से उन्हें अभी से शानदार पुश मिल रहा है। मेन रोस्टर पर भी उन्हें सफल होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। वो इस गिमिक के साथ कई सारे फैंस का ध्यान खींच पाएंगे।

ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने अपना पहला मैच हारा लेकिन फिर भी वो वर्ल्ड चैंपियन बने

2- बढ़िया फिजिक

कैरियन क्रॉस के पास बढ़िया फिजिक है और हर कोई उन्हें देखकर कह सकता है कि वो आसानी से अगले WWE चैंपियन बन सकते हैं। रोमन रेंस के पास भी इसी तरह का फिजिक है और वो इससे कई फैंस का ध्यान खींचते हैं।

क्रॉस के पास शानदार बॉडी है और उनके टैटू सबका ध्यान अपनी पर खींचते हैं। WWE हमेशा से ही बड़े साइज के सुपरस्टार्स को पुश देना पसंद करता है। इस वजह से रोमन रेंस की तरह क्रॉस भी सफल हो सकते हैं।

1- WWE में शानदार रेसलिंग मैच देने में सक्षम है

कैरियन क्रॉस हर टॉप WWE सुपरस्टार्स की तरह सेफ रेसलिंग करते हैं और इस वजह से वो बिना चोटिल हुए लंबे समय तक WWE में काम कर सकते हैं।

उनके मूव्स से लगता है कि वो काफी रिस्क लेते हैं लेकिन उनका रेसलिंग स्टाइल प्रभावशाली है। वो रोमन रेंस की तरह ही जोखिम भरे मूव्स के बिना प्रभावशाली और शानदार मुकाबले लड़ने में सक्षम है।

ये भी पढ़ें:- 8 चौंकाने वाले सुपरस्टार्स जिन्होंने जॉन सीना को सिंगल मैच में हराया है