ब्रॉक लैसनर के WWE में 3 सबसे बड़े दुश्मन

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर और बिल गोल्डबर्ग
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर और बिल गोल्डबर्ग

ब्रॉक लैसनर WWE के इतिहास के सबसे बड़े स्टार्स में से है। लैसनर ने अपने डेब्यू के बाद ही सबको प्रभावित कर दिया था और इस वजह से उन्हें काफी जल्दी सफलता मिली। उन्होंने डेब्यू के कुछ समय बाद ही किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीता और फिर वो WWE टाइटल पर भी कब्जा करने में सफल रहे।

उनका प्रोफेशनल रेसलिंग करियर काफी ज्यादा बढ़िया साबित हुआ है। उन्होंने कई सारी चैंपियनशिप जीती है और कई सारे दिग्गजों का सामना किया है। साथ ही द बीस्ट कुछ बड़े दिग्गजों को हराने में सफल भी रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने अपना पहला मैच हारा लेकिन फिर भी वो वर्ल्ड चैंपियन बने

WWE में ब्रॉक लैसनर के कई सारे दुश्मन रहे हैं और वो अपने ज्यादातर विरोधियों को हराने में भी सफल रहे हैं। इस दौरान कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स रहे हैं, जो ब्रॉक लैसनर के सबसे बड़े दुश्मन साबित हुए है। इसलिए हम बात करने वाले हैं ब्रॉक लैसनर के WWE में सबसे बड़े दुश्मनों के बारे में।

3- WWE दिग्गज द अंडरटेकर

ब्रॉक लैसनर और द अंडरटेकर की दुश्मनी से हर कोई परिचित जरूर होगा। दोनों के बीच दो अलग-अलग दशकों में फ्यूड देखने को मिली है। 2002-03 में दोनों स्टार्स के बीच शानदार स्टोरीलाइन चली थी और इस दौरान उनके बीच कई मौकों पर मुकाबले हुए।

दोनों स्टार्स के बीच 2015 में फिर दुश्मनी शुरू हुई और इस बार दोनों ने अपनी पुरानी स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया। इसके बाद समरस्लैम, हेल इन ए सैल और रेसलमेनिया जैसे बड़े इवेंट्स में दोनों का सामना हुआ। इसी दुश्मनी में लैसनर ने द डेडमैन की लंबी स्ट्रीक को तोडा था। उस पल को शायद ही कोई रेसलिंग फैन भूलेगा।

ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें जॉन सीना ने टॉप पर पहुंचाया

2- WWE दिग्गज गोल्डबर्ग

गोल्डबर्ग और ब्रॉक लैसनर भी रिंग के अंदर बड़े दुश्मन रहे हैं। दोनों सुपरस्टार्स के बीच रेसलमेनिया 2004 में मैच हुआ था। इसके बाद दोनों ही WWE से चले गए थे।

2016 में दोनों की जबरदस्त दुश्मनी की शुरुआत फिर से हुई और इस बार दोनों एक-दूसरे के काफी बड़े दुश्मन बन गए। बाद में दोनों के बीच रेसलमेनिया में मैच भी देखने को मिला।

1- WWE हॉल ऑफ़ फेमर कर्ट एंगल

ब्रॉक लैसनर और कर्ट एंगल काफी बड़े दुश्मन रहे हैं। WWE ने शानदार तरीके से दुश्मनी तय की थी। इस दौरान वो टैग टीम पार्टनर्स भी बने थे। खैर, दोनों के बीच बाद में फ्यूड देखने को मिली।

आज भी हर एक फैन उन दोनों के बीच हुए आयरन मैन मैच को देखना पसंद करता है। दोनों की केमिस्ट्री बढ़िया थी और इसी वजह से वो WWE में अच्छे विरोधी बनने में सफल रहे। वो ब्रॉक के सबसे बड़े और सबसे मुश्किल विरोधी रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिनकी रिटायरमेंट ने सबकी आँखों में आंसू ला दिए