3 शानदार चीज़ें जो WWE Crown Jewel 2023 इवेंट में देखने को मिलनी चाहिए

Ujjaval
WWE Crown Jewel से फैंस की उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं
WWE Crown Jewel से फैंस की उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं

Crown Jewel 2023: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) के लिए फैंस का उत्साह अलग लेवल पर है। इस शो के लिए WWE ने धमाकेदार मैचों का ऐलान कर दिया है। इस शो में कई बड़े रेसलर्स इन-रिंग एक्शन में नज़र आने वाले हैं। सऊदी के पिछले कुछ शोज़ तगड़े रहे हैं।

फैंस की उम्मीदें इसी चीज़ के कारण अब Crown Jewel 2023 से ज्यादा हैं। कुछ अलग चीज़ें करके WWE शो को रोचक बना सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 शानदार चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जो WWE को Crown Jewel 2023 में जरूर करनी चाहिए।

3- WWE Crown Jewel 2023 में Drew Mcintyre का हील टर्न होना चाहिए

ड्रू मैकइंटायर काफी समय से हील टर्न के संकेत दे रहे हैं और वो धीरे-धीरे उस राह पर आगे बढ़ रहे हैं। Crown Jewel 2023 में मैकइंटायर के पास वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने का मौका है। वो सैथ रॉलिंस को इस टाइटल के लिए चैलेंज करेंगे। इस मैच में मैकइंटायर जरूर शानदार प्रदर्शन करेंगे लेकिन वो शायद बड़ी हार सहन नहीं कर पाएंगे।

सैथ रॉलिंस की जीत और टाइटल रिटेन रखने के चांस बहुत ज्यादा हैं। अगर ऐसा होता है, तो ड्रू मैकइंटायर को पूरी तरह से हील टर्न करना चाहिए। उन्हें मैच के बाद सैथ पर हमला करते हुए गुस्सा निकालना चाहिए। इसके चलते मैकइंटायर का हील टर्न हो जाएगा और उनकी सैथ के खिलाफ दुश्मनी जारी रहेगी।

2- विमेंस डिवीजन को अपने मैचों द्वारा प्रभावित करना चाहिए

WWE Crown Jewel 2023 में विमेंस डिवीजन के दो मैच देखने को मिलेंगे। इस शो में रिया रिप्ली, नाया जैक्स, ज़ोई स्टार्क, राकेल रॉड्रिगेज़ और शेना बैज़लर के बीच विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। इसके अलावा इयो स्काई अपनी WWE विमेंस चैंपियनशिप को बियांका ब्लेयर के खिलाफ दांव पर लगाएंगी

अन्य मैचों की तुलना में विमेंस डिवीजन के मैचों को लेकर फैंस की रुचि बहुत कम है। खासकर WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए उत्साह सबसे कम है। ऐसे में अब विमेंस डिवीजन को उम्मीद से बेहतर काम करना होगा। उन्हें अपने मैचों को शानदार रेसलिंग स्किल्स और मूव्स द्वारा देखने लायक बनाना चाहिए। अगर ऐसा होता है, तो शो को लेकर फैंस की राय बेहतर हो जाएगी। यह उनके मैचों की आलोचना करने वाले फैंस के लिए एक मुंहतोड़ जवाब रहेगा।

1- रोमन रेंस को एलए नाइट से कड़ी टक्कर मिलनी चाहिए

रोमन रेंस, एलए नाइट के खिलाफ स्टोरीलाइन में बहुत आत्मविश्वास के साथ नज़र आए हैं। रेंस साफ तौर पर नाइट को उनके लेवल पर नहीं समझते हैं। कमेंटेटर्स ने भी इस बात को SmackDown के एपिसोड्स के दौरान बताया है। ऐसे में नाइट को अब अपने प्रदर्शन द्वारा प्रभावित करना होगा।

रोमन रेंस इस मैच में अपने साथियों को इंटरफेयर करने से मना कर सकते हैं और अकेले दम पर लड़ने का फैसला ले सकते हैं। रोमन यह फैसला लेकर दिखा सकते हैं कि वो नाइट को उतना बेहतर विरोधी नहीं मानते। इसके बाद एलए नाइट को रेंस को लगातार कड़ी टक्कर देनी चाहिए और कई सारे नियर फॉल्स देखने को मिलने चाहिए। ट्राइबल चीफ ने पहले भी कई सारे रेसलर्स को उनके खिलाफ मैचों में ताकतवर दिखाया है और उन्हें नाइट के साथ भी कुछ ऐसा ही करना चाहिए।

Quick Links

App download animated image Get the free App now