WWE ने Crown Jewel के लिए किया बड़े चैंपियनशिप मैच का ऐलान, हाल ही में वापसी करने वाला Superstar लेगा बदला?

bianca belair iyo sky crown jewel
Crown Jewel के लिए चैंपियनशिप मैच का ऐलान

WWE: WWE SmackDown में पिछले हफ्ते इयो स्काई (Iyo Sky) ने शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) को हराकर अपनी WWE विमेंस चैंपियनशिप को डिफेंड किया था। वहीं मैच के बाद बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) ने करीब 2 महीनों बाद वापसी करते हुए सबको चौंका दिया था। अब क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) के लिए उनके बड़े मैच का ऐलान कर दिया गया है।

इस हफ्ते SmackDown में बियांका ब्लेयर ने प्रोमो कट करते हुए बताया कि वो उस लम्हे को भूली नहीं हैं जब द डैमेज कंट्रोल मेंबर्स ने उनके ऊपर स्टील चेयर से खतरनाक अटैक किया था। इस बीच उन्होंने इयो स्काई के खिलाफ Crown Jewel में चैंपियनशिप मैच लड़ने की घोषणा की और ये भी बताया कि वो अगले हफ्ते बेली को सबक सिखाने की कोशिश करेंगी।

उनके चैंपियनशिप मैच को ऑफिशियल कर दिया गया है और ब्लेयर का चेतावनी भरा संदेश दर्शा रहा है कि वो अपना बदला लेने और डैमेज कंट्रोल को सबक सिखाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या स्काई अपने टाइटल रन को जारी रख पाएंगी या ब्लेयर दोबारा चैंपियन बनने में सफल रहेंगी।

WWE SummerSlam 2023 में Iyo Sky ने किया था कैश-इन

आपको याद दिला दें कि बियांका ब्लेयर ने SummerSlam 2023 में हुए WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच में शार्लेट फ्लेयर और ओस्का का सामना किया था। रिंग में जबरदस्त भिड़ंत के दौरान ब्लेयर का पैर चोटिल हो गया था, इसके बावजूद उन्होंने जीत दर्ज करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की थी

ब्लेयर अभी अपनी जीत को ठीक से सेलिब्रेट भी नहीं कर पाई थीं, तभी इयो स्काई Money in the Bank ब्रीफकेस के साथ बाहर आईं। उन्होंने ब्लेयर की चोट का फायदा उठाकर कैश-इन किया और चैंपियनशिप जीतने में सफलता पाई थी। स्काई का टाइटल रन पिछले 80 से भी ज्यादा दिनों से चला आ रहा है इस दौरान उन्होंने शार्लेट फ्लेयर, ओस्का और ज़ेलिना वेगा के खिलाफ भी अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड किया है

दूसरी ओर बियांका ब्लेयर ने करीब 2 महीनों बाद वापसी की है और वापसी के तुरंत बाद उन्हें मजबूत दिखाया जाना संकेत दे रहा है कि वो स्काई के टाइटल के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं।

youtube-cover

Quick Links

App download animated image Get the free App now