3 शानदार चीज़ें जो Randy Orton WWE SmackDown में अपनी वापसी पर सकते हैं

Ujjaval
WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन SmackDown में नज़र आएंगे
WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन SmackDown में नज़र आएंगे

Randy Orton: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के अगले एपिसोड में रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) नज़र आने वाले हैं। ऑर्टन ने सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series 2023) में वापसी की थी और इसके बाद वो रॉ (Raw) के एपिसोड का हिस्सा बने। अब फैंस उन्हें ब्लू ब्रांड में देखने के लिए उत्साहित हैं।

रैंडी ऑर्टन की लंबे समय बाद इस शो में वापसी होगी और फैंस यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि वो इस शो में क्या करेंगे। इस आर्टिकल में हम 3 शानदार चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जो रैंडी ऑर्टन WWE SmackDown में अपनी वापसी पर सकते हैं।

3- WWE SmackDown में Randy Orton, The Bloodline पर हमला करें

रैंडी ऑर्टन ने WWE Raw के एपिसोड की शुरुआत में एक जबरदस्त प्रोमो कट किया। उन्होंने यहां ब्लडलाइन से उन्हें चोटिल करने का बदला लेने के बारे में कहा था। SmackDown में आकर वो कुछ ऐसा ही करते हुए नज़र आ सकते हैं। वो इस टॉप फैक्शन को रिंग आने के लिए कह सकते हैं।

सोलो सिकोआ और जिमी उसो आकर दिग्गज पर हमला कर सकते हैं। इसके बाद रैंडी ऑर्टन, ब्लडलाइन के दोनों सदस्यों को धराशाई करते हुए फैंस का दिल जीत सकते हैं। रैंडी ऑर्टन को ब्लडलाइन के कारण लंबे समय तक दूर रहना पड़ा था और अब उन्हें इस फैक्शन पर हमला करके इस चीज़ का बदला लेना चाहिए। यह सबसे अच्छा मौका है।

2- WWE सुपरस्टार Santos Escobar के कमेंट्स का जवाब देकर उनका सिंगल्स मैच में सामना करें

WWE Bump के हालिया एपिसोड में रैंडी ऑर्टन की SmackDown में वापसी को लेकर सैंटोस इस्कोबार ने बातचीत की। इसी बीच उन्होंने रैंडी को चेतावनी दी और बताया कि उन्हें ब्लू ब्रांड में नहीं आना चाहिए। उन्होंने द वाइपर को चोटिल करने का दावा किया था। रैंडी SmackDown के एपिसोड में वापसी करके इसी चीज़ को लेकर बात कर सकते हैं।

वो LWO के पूर्व सदस्य को चेतावनी दे सकते हैं और उनकी बेइज्जती कर सकते हैं। बाद में उनका सैंटोस इस्कोबार के साथ कंफ्रंटेशन हो सकता है। इसी बीच इस्कोबार और ऑर्टन के बीच सिंगल्स मैच तय हो सकता है। रैंडी ने Raw में डॉमिनिक मिस्टीरियो का सामना करते हुए फैंस का दिल जीता था। वो SmackDown के एपिसोड में सैंटोस इस्कोबार के खिलाफ लड़कर उन्हें धमकी दे सकते हैं।

1- Roman Reigns को WWE Royal Rumble 2024 में मैच के लिए चैलेंज करें

रैंडी ऑर्टन और रोमन रेंस के बीच SummerSlam 2022 में मैच होने वाला था और यह चीज़ कई रिपोर्ट्स में बताई गई थी। ऑर्टन के चोटिल होने के कारण यह मुकाबला संभव नहीं हो पाया था। अब रैंडी ऑर्टन SmackDown में वापसी कर रहे हैं और WWE का अगला इवेंट Royal Rumble 2024 रहने वाला है। इसी के चलते वो ट्राइबल चीफ को चुनौती दे सकते हैं।

वो यहां रोमन रेंस पर उन्हें चोटिल करने का आरोप लगा सकते हैं। आपको बता दें कि ट्राइबल चीफ का द वाइपर को चोटिल करने में बड़ा हाथ था। इसी के चलते रैंडी, ब्लडलाइन के सदस्यों से बात करने के बजाय सीधा रोमन रेंस को धमकी दे सकते हैं और उन्हें बड़े इवेंट में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल को दांव पर लगाने के लिए कह सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now