WWE देखने वाला हर एक प्रशंसक चाहता है कि हमेशा अच्छे और सच्चे सुपरस्टार की ही जीत हो। रेसलिंग जगत में मुख्य रूप से दो कैरेक्टर्स रहते हैं, हील और बेबीफेस। हमेशा बेबीफेस सुपरस्टार्स फैंस की इच्छा के अनुसार काम करते हैं और कभी चीटिंग नहीं करते। इसके अलावा हील सुपरस्टार्स फैंस को पसंद नहीं करते और उनकी परवाह भी नहीं करते हैं। साथ ही वो मैच को जीतने के लिए ज्यादातर मौकों पर चीटिंग करते हैं। इन सबके अलावा अन्य चीज़ों से भी सुपरस्टार हील बनता है। अच्छा बेबीफेस बनना काफी आसान है लेकिन टॉप हील बनना सबसे मुश्किल है। | FULL MATCH |Relive @RandyOrton's battle with @WWERomanReigns at @SummerSlam 2014 in its entirety, courtesy of @WWENetwork. ▶️ https://t.co/GHAOurgMSk pic.twitter.com/4MSBAz1wpZ— WWE (@WWE) July 29, 2020ये भी पढ़ें- WWE SummerSlam 2020: 3 बड़े मैच जो इस इवेंट में देखने को मिल सकते हैंसाथ ही हील सुपरस्टार्स का मकसद होता है कि प्रशंसक उनसे नफरत करे। WWE में कुछ ऐसे स्टार है जो इस चीज़ को करने में सफल रहे हैं और इस वजह से उन्हें हमेशा ही काफी हेट मिलते आ रही है। WWE में कुछ ऐसे सुपरस्टार्स है, जिन्हें फैंस बिल्कुल भी पसंद नही करते। इसलिए हम बात करने वाले हैं WWE फैंस द्वारा सबसे ज्यादा नापसंद किये जाने वाले सुपरस्टार्स के बारे में। 3- WWE के चेयरमैन मिस्टर मैकमैहनMr. McMahon unleashed an all-timer on @RealKurtAngle on this day in 2004! #SmackDownSOUND 🆙 🔈 pic.twitter.com/DnhxxzOJiE— WWE Network (@WWENetwork) July 22, 2020अगर कंपनी के मालिक और चेयरमैन को ही फैंस पसंद नहीं करते हो तो इससे कंपनी के टॉप बेबीफेस को काफी ज्यादा फायदा हो सकता है। कुछ ऐसा ही विंस मैकमैहन ने किया। उन्होंने खुदको हील बनाकर WWE को इतिहास के सबसे अच्छे सुपरस्टार्स दिए। विंस मैकमैहन अपने करियर के ज्यादातर समय हील ही रहे हैं। मैकमैहन हमेशा ही सुपरस्टार्स के हित में चीज़ें नहीं करते थे और हील स्टार्स का समर्थन करते थे। इस वजह से फैंस उनसे सबसे ज्यादा नफरत करते थे। खैर, अब चीज़ें बदल गयी है और वो काफी कम मौकों पर नजर आते हैं।