3 भारतीय Superstars जिन्हें Roman Reigns ने WWE रिंग में हराया हुआ है

Ujjaval
WWE में कुछ भारतीय स्टार्स से रोमन रेंस लड़ चुके हैं
WWE में कुछ भारतीय स्टार्स से रोमन रेंस लड़ चुके हैं

Indian Superstars Who Faced Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) काफी सालों से WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार में रूप में काम कर रहे हैं। रेंस ने अपने करियर में कई बड़े स्टार्स का सामना करके उन्हें हराया है।

इसी बीच रेंस का कुछ चुनिंदा भारतीय स्टार्स से सामना भी देखने को मिला है। रेंस जैसे बड़े स्टार के साथ किसी भारतीय रेसलर का लड़ना खास चीज़ है। इस आर्टिकल में हम 3 भारतीय सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो रोमन रेंस के खिलाफ रिंग में नज़र आ चुके हैं।

3- रोमन रेंस का सामना पूर्व WWE सुपरस्टार सुनील सिंह से भी हो चुका है

youtube-cover

रोमन रेंस और जिंदर महल की दुश्मनी सभी को याद होगी। इसी बीच महल के साथी सुनील सिंह से रेंस का एक शो में सामना हुआ था। 11 जून 2018 को Raw के एपिसोड में सुनील सिंह और रोमन रेंस आमने-सामने आए। दोनों ही रेसलर्स के बीच यह मुकाबला 1 मिनट 12 सेकेंड्स तक चला और रोमन रेंस ने आसानी से स्पीयर लगाकर जीत दर्ज की।

सुनील सिंह और रोमन रेंस सिर्फ एक ही बार रिंग में आमने-सामने आ पाए। उनके बीच कभी कोई टैग टीम मैच भी देखने को नहीं मिल पाया। सुनील और उनके भाई समीर सिंह को WWE ने जून 2021 में रिलीज कर दिया था। इसके बाद से दोनों भाई अपने असली नामों के साथ इंडिपेंडेंट सर्किट पर बवाल मचा रहे हैं। वो कई बार AEW और ROH में भी नज़र आ चुके हैं।

2- रोमन रेंस और WWE Hall of Famer द ग्रेट खली एक टैग टीम मैच में आमने-सामने आ चुके हैं

youtube-cover

रोमन रेंस ने अपने WWE करियर में कई जायंट सुपरस्टार्स का सामना किया है और उन्हें मात दी है। इसमें भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली का नाम भी शामिल है। द शील्ड के साथ रहते हुए रोमन रेंस का सामना 25 मार्च 2013 को द ग्रेट खली, ज़ैक रायडर और जस्टिन गेब्रियल की टीम से देखने को मिला। आपको बता दें कि यह एकलौता मौका है, जब रोमन और खली रिंग में एक प्रॉपर मैच में आमने-सामने आए।

यह 6 मैन टैग टीम मैच ज्यादा लंबा नहीं चला। सिर्फ 2 मिनट 36 सेकेंड्स में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़ ने तीनों विरोधियों को पराजित करके बड़ी जीत दर्ज की। खली उस समय अपने WWE करियर के आखिरी पड़ाव थे और इसके बाद वो काफी लिमिटेड मैचों में नज़र आए। दूसरी ओर रोमन इस मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं।

1- पूर्व भारतीय WWE सुपरस्टार जिंदर महल और रोमन रेंस कई बार आमने-सामने आ चुके हैं

youtube-cover

रोमन रेंस और जिंदर महल दोनों के बीच कुछ बढ़िया मैच देखने को मिले हैं। दोनों पहली बार 2014 में एक हैंडीकैप टैग टीम मुकाबले में आमने-सामने आए थे। भारतीय सुपरस्टार जिंदर और रोमन के बीच पहला सिंगल्स मैच 13 मार्च 2017 को Raw में हुआ था। इस मुकाबले में रोमन रेंस ने बड़ी जीत अपने नाम की थी। बाद में जब जिंदर महल Raw का हिस्सा बने, तो उनकी रोमन रेंस के साथ प्रॉपर स्टोरीलाइन देखने को मिली। इसी बीच महल ने कई बार रोमन की नाक में दम कर दिया था।

रोमन रेंस ने दो बार टैग टीम मैच में कुछ स्टार्स के साथ मिलकर जिंदर महल और उनके साथियों को हराया। 4 जून 2018 को Raw में इलायस और जिंदर महल को रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस पर बड़ी जीत मिली थी। यह महल की रोमन पर एक बड़ी जीत रही। Money in the Bank 2018 में रोमन रेंस ने जिंदर महल को सिंगल्स मैच में हराया। यह दोनों के बीच हुआ आखिरी मैच था। महल को कुछ समय पहले कंपनी ने रिलीज करके चौंका दिया था। अब शायद ही दोनों कभी दोबारा आमने-सामने होंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now