WWE से दूर चल रहे 3 दिग्गज Superstars जो जल्द ही वापसी कर सकते हैं

Ujjaval
कुछ WWE सुपरस्टार्स वापस आ सकते हैं
कुछ WWE सुपरस्टार्स वापस आ सकते हैं

WWE: WWE में सुपरस्टार्स, फैंस का मनोरंजन करने लिए काफी ज्यादा जोखिम लेते हैं। इसी बीच कई रेसलर्स चोटिल हो जाते हैं और कुछ थोड़े समय का ब्रेक लेते हैं। WWE में इस समय काफी सुपरस्टार्स को उपलब्ध रहने के बावजूद टीवी टाइम नहीं मिल रहा है। दूसरी ओर कुछ चोटिल होने के कारण एक्शन से पूरी तरह दूर हैं।

Ad

WWE से बाहर चल रहीं सोन्या डेविल और लिव मॉर्गन समेत कुछ रेसलर्स की वापसी की तारीख को लेकर कोई अपडेट नहीं है। दूसरी ओर कुछ सुपरस्टार्स का जल्द ही रिटर्न होने की संभावना है। इस आर्टिकल में हम WWE से दूर चल रहे 3 दिग्गज सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो जल्द ही वापसी कर सकते हैं।

3- WWE में Randy Orton की वापसी जल्द ही हो सकती है

youtube-cover
Ad

रैंडी ऑर्टन मई 2022 से एक्शन से दूर हैं। द वाईपर की कमर में गहरी चोट लगी थी और इसी कारण वो इतने समय से दूर हैं। कई बार ऑर्टन की वापसी को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें सामने आई। इसी बीच यह भी बताया गया था कि ऑर्टन शायद कभी रिंग में वापसी नहीं कर पाएंगे। इन सभी चीज़ों के बावजूद पिछले कुछ महीने कंपनी के लिए सकारात्मक रहे हैं।

रैंडी ऑर्टन ने कुछ हफ्तों पहले परफॉर्मेंस सेंटर में वापसी की थी और इस रिपोर्ट ने फैंस को खुश कर दिया था। इसके अलावा बताया जा रहा है कि ऑर्टन की वापसी बहुत ज्यादा करीब है। वो संभावित तौर पर Survivor Series 2023 में नज़र आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह फैंस के लिए यादगार पल साबित होगा।

2- पूर्व WWE चैंपियन शेमस

youtube-cover
Ad

शेमस अगस्त 2023 में आखिरी बार नज़र आए थे। उनका ऐज के खिलाफ कनाडा में मैच देखने को मिला था। शेमस इस मैच के बाद एक्शन से दूर हैं और कई खबरों में बताया गया था कि दिग्गज अभी चोटिल हैं। शेमस की वापसी को लेकर भी लगातार रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि इसी महीने शेमस वापस आ सकते हैं।

केल्टिक वॉरियर को Survivor Series 2023 से पहले SmackDown के एपिसोड के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है। शेमस इस शो में वापस आकर दोबारा ब्रॉलिंग ब्रूट्स के साथ जुड़ सकते हैं। शेमस को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। वो आकर किसी सुपरस्टार के साथ अपनी स्टोरीलाइन भी शुरू कर सकते हैं।

1- WWE दिग्गज एजे स्टाइल्स

youtube-cover
Ad

एजे स्टाइल्स की ब्लडलाइन के साथ दुश्मनी चल रही थी। जॉन सीना भी इस कहानी में जुड़ गए थे। ऐसा लग रहा था कि Fastlane 2023 में जॉन सीना और एजे स्टाइल्स का ब्लडलाइन से सामना होगा। सोलो सिकोआ और जिमी उसो ने स्टाइल्स को SmackDown के एक एपिसोड में चोटिल कर दिया।

इसी के बाद से एजे स्टाइल्स टीवी से दूर हैं। फैंस को यह चीज़ बिल्कुल पसंद नहीं आई। हाल ही में खबर सामने आई थी कि एजे स्टाइल्स की 10 नवंबर 2023 को SmackDown के एपिसोड में वापसी होगी। ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। एजे का रिटर्न इस शो में नहीं हुआ लेकिन इससे अंदाजा लग जा सकता है कि इस दिग्गज सुपरस्टार की वापसी अब काफी ज्यादा करीब है। वो वापस आकर ब्लडलाइन द्वारा हुए हमले का बदला ले सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications