Roman Reigns के भाइयों के हमले के कारण अस्पताल जाने वाले WWE दिग्गज जल्द ही करेंगे वापसी, 49 दिनों बाद वापस आकर लेंगे बदला?

..
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस

Roman Reigns: पिछले महीने WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में पूर्व WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स (AJ Styles), द ब्लडलाइन (The Bloodline) के हमले का शिकार हो गए थे। इसके बाद से वो अभी तक WWE प्रोग्रामिंग से दूर चल रहे हैं। कुछ हालिया रिपोर्ट्स में एजे के WWE में वापसी के बारे में बताया गया है।

पिछले महीने एजे स्टाइल्स लगातार ब्लडलाइन के खिलाफ लड़ रहे थे। Fastlane 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट के पहले ही वो ब्लडलाइन मेंबर्स सोलो सिकोआ और जिमी उसो के हमले का शिकार हो गए थे। कई फैंस का मानना है कि एजे स्टाइल्स वापसी कर फिर से ब्लडलाइन के साथ स्टोरीलाइन की शुरुआत कर सकते हैं और वो संभवतः Survivor Series 2023 में रोमन रेंस को चैलेंज कर सकते हैं। PWInsider के अनुसार, एजे स्टाइल्स 49 दिनों के बाद 10 नवंबर को होने वाले SmackDown के एपिसोड में वापसी कर सकते हैं।

रोमन रेंस का ऐतिहासिक अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन लगातार जारी है। पिछले तीन सालों में उन्होंने कंपनी के कई बड़े स्टार्स को धूल चटाई है। रोमन रेंस के 1150 दिन से भी ज्यादा समय से चले आ रहे इस चैंपियनशिप रन के दौरान उनका सामना कभी भी फिनॉमिनल वन से नहीं हुआ है।

क्या AJ Styles और Roman Reigns के बीच होगा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच?

SmackDown के एक एपिसोड में मीचीन ने उनके ग्रुप की बेइज्जती करने पर ब्लडलाइन मेंबर जिमी उसो पर थप्पड़ जड़ा था। अगर एजे WWE SmackDown में वापसी करते हैं, तब वो अपने ऊपर हुए अटैक का बदला जिमी और सोलो से ले सकते हैं। द ओसी ग्रुप के मेंबर एजे स्टाइल्स और ब्लडलाइन की दुश्मनी अब और भी ज्यादा गहराने के आसार हैं।

कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रोमन रेंस Survivor Series प्रीमियम लाइव इवेंट का हिस्सा नहीं होंगे। इन सभी चीज़ों के बावजूद प्लान्स में कभी भी बदलाव संभव है। रोमन इस हफ्ते के अंत में सऊदी अरब में होने वाले Crown Jewel 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में एलए नाइट के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे। अगर रोमन चैंपियन बने रहते हैं, तब यह हो सकता है कि Survivor Series 2023 में एजे स्टाइल्स और ट्राइबल चीफ के बीच बड़ा मुकाबला देखने मिले।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications