3 दिग्गज जिन्हें WWE द्वारा रिटायरमेंट मैच जरूर दिया जाना चाहिए

WWE
इन WWE दिग्गजों को रिटायरमेंट मैच जरूर मिलना चाहिए (Photo: WWE.com)

Legends Who Should Be Definitely Given Retirement Match: WWE का इतिहास बहुत तगड़ा है। यहां काम करते हुए कई सुपरस्टार्स ने दिग्गज होने की उपाधि प्राप्त की है। द अंडरटेकर और ट्रिपल एच (Triple H) जैसे दिग्गज रिटायर हो चुके हैं। इन स्टार्स ने अच्छी यादों के साथ रिटायरमेंट लिया। हालांकि, हर किसा को ये सौभाग्य नहीं मिलता है। इस आर्टिकल में हम उन तीन महान रेसलर्स की बात करेंगे जिन्हें WWE द्वारा रिटायरमेंट मैच जरूर दिया जाना चाहिए।

#3 क्या गोल्डबर्ग अपने अंतिम WWE रन के लिए वापस आएंगे?

गोल्डबर्ग ने WWE में आखिरी मैच Elimination Chamber 2022 में रोमन रेंस के खिलाफ लड़ा था। रेसलिंग की दुनिया में गोल्डबर्ग का बहुत बड़ा नाम है। इस साल की शुरूआत में उन्होंने WWE में अपने अंतिम मैच की इच्छा प्रकट की थी।

हाल ही में वो Bad Blood इवेंट में भी नज़र आए थे। WWE को गोल्डबर्ग को रिटायरमेंट मैच जरूर देना चाहिए। वो अपना आखिरी मैच डिजर्व करते हैं। कंपनी द्वारा उनकी वापसी जरूर कराई जानी चाहिए।

#2 WWE ने पिछले साल रे मिस्टीरियो को दिया था बड़ा सम्मान

49 साल की उम्र में भी रे मिस्टीरियो Raw में अच्छा काम कर रहे हैं। पिछले साल उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। उम्मीद के मुताबिक बहुत जल्द वो WWE से रिटायरमेंट का ऐलान कर देंगे।

मिस्टीरियो को भी उनका रिटायरमेंट मैच जरूर मिलना चाहिए। उन्होंने अपने लाइफ का लंबा समय WWE को समर्पित किया है। अगर वो अच्छी यादों के साथ रेसलिंग को अलविदा कहेंगे तो फिर ये सभी के लिए खुशी की बात होगी।

#1 WWE WrestleMania 40 में द रॉक ने लड़ा था मैच

द रॉक ने इस साल WWE में अभी तक जबरदस्त काम किया है। WrestleMania 40 में उन्होंने रोमन रेंस के साथ मिलकर सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स को हराया था। रॉक 52 साल के हो चुके हैं। ऐसे में वो भी रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं।

फैंस द रॉक और रोमन रेंस के बीच ड्रीम मैच का इंतजार भी कर रहे हैं। द ग्रेट वन भी रिटायरमेंट मैच डिजर्व करते हैं। उनके करियर का शानदार तरीके से अंत होना एक यादगार लम्हा बन सकता है। कंपनी को उनके लिए जरूर बड़ा प्लान बनाना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now