साल 2019 खत्म होने को हैं और सभी सुपरस्टार्स अब इस साल अपनी परफॉर्मेंस को याद कर रहे होंगे। कुछ के लिए ये साल अच्छा रहा तो कुछ के लिए काफी बुरा। डब्लू डब्लू ई (WWE) का रोस्टर काफी बड़ा है। तो सभी अब अगले साल अच्छा काम करने के ऊपर ध्यान दे रहे होंगे। WWE के लिए साल 2019 कई मायनों में ऐतिहासिक रहा।फैंस जो चाहते थे इस साल वहीं WWE ने किया। विमेंस डिवीजन पूरी तरह इस साल लाइट में रहा। रेसलमेनिया और सर्वाइवर सीरीज में विमेंस का जलवा देखने को मिला।
ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो 2020 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीत सकते हैं
कुछ मेंस सुपरस्टार्स भी हैं जिनके लिए ये साल काफी रोचक रहा। ब्रॉक लैसनर, शेन मैकमैहन और अंडरटेकर जैसे पार्ट टाइमर सुपरस्टार्स का भी इस साल जलवा देखने को मिला। तो आइए नजर डालते हैं 3 मेल सुपरस्टार्स पर जिनके लिए ये साल यादगार रहा।
# सैथ रॉलिंस
ये साल काफी हद तक सैथ रॉलिंस के नाम रहा। मिस्टर मंडे नाइट रॉलिंस ने कई कारनामे इस साल किए। WWE यूनिवर्स पूरी तरह उनके पीछे दिखाई दिया और इस मोमेंटम को सैथ रॉलिंस ने आगे बढ़ाया। जनवरी के महीने में रॉयल रंबल मैच के विजेता सैथ रॉलिंस बने। इसके बाद रेसलमेनिया में लैसनर को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की। एक्सट्रीम रूल्स में वो लैसनर से फिर चैंपियनशिप हार गए। लेकिन समरस्लैम में फिर उन्होंने लैसनर को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।
हालांकि फीन्ड के खिलाफ उन्हें हार का सामना क्राउन ज्वेल में करना पड़ा। लेकिन सैथ रॉलिंस ने काफी अच्छा काम किया। इसके बाद WWE यूनिवर्स ने भी सैथ रॉलिंस के प्रति टर्न ले लिया। जिसका नतीजा ये निकला कि सैथ रॉलिंस ने हील टर्न ले लिया।