3 मैच जिन्हें Roman Reigns ने WWE में पिछले 5 साल में लड़कर बहुत बड़ी गलती की

जानिए WWE में कौन से मैच लड़कर रोमन रेंस ने गलती की?
जानिए WWE में कौन से मैच लड़कर रोमन रेंस ने गलती की?

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। अगर बात की जाए पिछले पांच साल की तो रेंस का कंपनी में हमेशा दबदबा रहा। खासतौर पर पिछले चार साल उन्होंने जो काम किया वो काबिलेतारीफ है। उन्होंने सफलता की नई ऊंचाईयों को छुआ। सबसे बड़ी बात है कि पॉल हेमन ने उनका हमेशा साथ दिया।

Ad

पिछले पांच साल में रेंस ने कई मुकाबले लड़े। साल 2020 में चैंपियन बनने के बाद तो उन्होंने कई दिग्गजों को हराया। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। WrestleMania XL में पिछले महीने कोडी रोड्स ने उन्हें हराकर उनकी बादशाहत खत्म की थी। खैर पिछले पांच साल में रेंस ने कुछ मुकाबले लड़कर बहुत बड़ी गलती की। शायद उन्हें ये मैच नहीं लड़ने चाहिए थे। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 3 मुकाबलों की बात करेंगे।

#3 WWE Super ShowDown 2020 में बैरन कॉर्बिन के खिलाफ

Ad

अगस्त 2020 से पहले रोमन रेंस ने कंपनी में फेस के रूप में काम किया था। साल 2019 और 2020 में रेंस की राइवलरी बैरन कॉर्बिन के साथ रही। दोनों के बीच कई मुकाबले भी हुए। कॉर्बिन ने रोमन 2019 में हराया भी था। कंपनी ने इन दोनों की राइवलरी को बहुत लंबा खींच दिया था।

सऊदी अरब में हुए Super ShowDown 2020 इवेंट में दोनों के बीच स्टील केज मैच हुआ था। इन दोनों के मैच को लेकर फैंस बिल्कुल भी उत्साहित नहीं थे। फैंस दोनों की फ्यूड देखकर ऊब चुके थे। ये मुकाबला शायद रेंस को नहीं लड़ना चाहिए था। इस मैच की वजह से क्राउड का निगेटिव रिएक्शन भी उन्हें मिला था।

#2 WWE WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ

Ad

WrestleMania 38 में रोमन रेंस का ब्रॉक लैसनर के साथ विनर टेक्स ऑल मैच हुआ था। रेंस पहले से यूनिवर्सल चैंपियन थे और उन्होंने लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप भी हासिल कर ली थी। कंपनी ने दोनों टाइटल को यूनिफाइड कर दिया और फिर रेंस नए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बन गए।

देखा जाए तो रेंस को ये मुकाबला नहीं लड़ना चाहिए था। Raw ब्रांड में इसके बाद करीब एक साल तक कोई भी वर्ल्ड चैंपियनशिप नहीं थी। रोमन भी पार्ट टाइमर के रूप में काम कर रहे थे। कई सुपरस्टार्स को टाइटल के लिए मौका ही नहीं मिला। अगर रेंस ये मैच नहीं लड़ते तो WWE चैंपियनशिप रेड ब्रांड में ही रहती। सबसे बड़ी बात है कि अप्रैल में डबल चैंपियन बनने के बाद से दिसंबर तक रेंस ने सिर्फ चार सुपरस्टार्स के खिलाफ ही टाइटल डिफेंड किया।

#1 WWE Elimination Chamber 2022 में गोल्डबर्ग के खिलाफ

Ad

Elimination Chamber 2022 में रोमन रेंस का गोल्डबर्ग के साथ मैच क्यों हुआ शायद आजतक किसी को समझ नहीं आया होगा। कंपनी ने बिना स्टोरी के एक साधारण मैच करा दिया। इससे किसी को भी फायदा नहीं हुआ। हां, रेंस को जरूर नुकसान हुआ।

आप सभी को पता है कि पिछले कुछ सालों में गोल्डबर्ग के WWE रिंग में मुकाबले अच्छे नहीं रहे। उन्होंने बहुत गलतियां की। रेंस के साथ हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का नतीजा भी सभी को पता था। फैंस जानते थे कि रेंस ही जीत हासिल करेंगे। रोमन ने सिर्फ छह मिनट में उन्हें हरा दिया। कंपनी ने अगर किसी नए सुपरस्टार को ट्राइबल चीफ के खिलाफ मौका दिया होता तो उसका करियर आगे बढ़ सकता था। रोमन ने ये मुकाबला लड़कर भी बहुत बड़ी गलती की।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications