रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। वो इस समय कंपनी के सबसे बड़े स्टार है और लगातार WWE को व्यूअरशिप में फायदा कराते हैं। रेंस ने 2012 में द शील्ड के साथ डेब्यू किया था और जल्द ही ये फैक्शन सफल हुई। कुछ सालों बाद सभी को सिंगल्स स्टार के रूप में काम करने का मौका मिला।इस दौरान रोमन रेंस को WWE ने अपना टॉप बेबीफेस बनाने का निर्णय लिया। बाद में द बिग डॉग को कंपनी की टॉप स्टोरीलाइन में रखा गया और उन्हें कई बड़े स्टार्स पर जीत भी मिली। रोमन रेंस को इस बीच कई बार खतरनाक तरीके से मार भी खाना पड़ी। अक्सर स्टोरीलाइन को रोचक बनाने के लिए सुपरस्टार्स के बीच वीक्ली एपिसोड में ब्रॉल देखने को मिलते हैं।Wreck everyone & leave.#SmackDown @WWERomanReigns pic.twitter.com/E3WlzHKRIj— WWE (@WWE) September 12, 2020ये भी पढ़ें:- 4 मौके जब विंस मैकमैहन का गुस्सा उनकी बात नहीं मानने पर WWE सुपरस्टार्स पर निकला इस दौरान सुपरस्टार्स पर बुरी तरह हमला हो जाता है। इसके बावजूद कुछ ऐसे भी मौके आए हैं, जब सुपरस्टार्स खून से लतपत हो गए। खैर, रोमन रेंस भी अपने WWE करियर में कुछ मौकों पर लहूलुहान हुए हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 मौकों के बारे में जब रोमन रेंस WWE में बुरी तरह लहूलुहान हुए।3- रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का रेसलमेनिया मैचRoman Reigns kicked out of five F-5’s at WrestleMania 34 ... and still lost to Brock Lesnar https://t.co/sIUxdtzEIQ pic.twitter.com/rIBY18r26g— Cageside Seats (@cagesideseats) April 9, 2018रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच रेसलमेनिया 34 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला था। इस मैच में रोमन रेंस बुरी तरह लहूलुहान हो गए।ब्रॉक लैसनर ने उनपर खतरनाक तरीके हमला किया था और इस वजह से द बिग डॉग के चेहरे से खून निकलने लग गया था। ये रोमन रेंस की हार का बड़ा कारण भी बना।ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों WWE ने अबतक रेट्रीब्यूशन के सदस्यों के बारे में नहीं बताया